पानी पाउच मंगाने के बहाने बाइक लेकर भागने वाला शातिर चोर 7 दिनों के भीतर गिरफ्तार
बिलासपुर पुलिस द्वारा अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत चौकी मल्हार पुलिस ने एक मोटरसाइकिल चोरी के मामले को सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शातिर चोर ने प्रार्थी को झांसे में रखकर उसकी बाइक पार कर दी थी।
दिनांक 20.04.2026 को प्रार्थी भारत लाल केवट (निवासी पकरिया, जांजगीर-चांपा) अपनी मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 11 BH 4552) से ससुराल से लौट रहा था। रास्ते में एक अज्ञात व्यक्ति ने लिफ्ट मांगी और ग्राम बुढ़िखार के पास प्रार्थी को पानी पाउच लेने होटल भेजा। जैसे ही प्रार्थी होटल गया, आरोपी मौका पाकर बाइक लेकर फरार हो गया।

शिकायत दर्ज होने के बाद चौकी मल्हार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले। फुटेज से मिले फोटो के आधार पर स्थानीय स्तर पर पहचान कराई गई। मुखबिर की सटीक सूचना पर ग्राम गीधपुरी में दबिश दी गई, जहाँ आरोपी नरोत्तम दास वैष्णव (55 वर्ष) ने चोरी की बाइक को अपने घर के कमरे में कपड़े से ढककर छिपा रखा था। पुलिस ने बाइक बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
इस सफलता में उप निरीक्षक अवधेश सिंह, प्रधान आरक्षक मनोज, आरक्षक किशन राय और आरक्षक श्यामलाल सोनवानी की सराहनीय भूमिका रही।



66b app hứa hẹn mang đến một năm 2025 bùng nổ với diện mạo mới và những nâng cấp vượt trội về hệ thống cá cược. TONY05-09