सूरज वाधवानी की खास खबर
हंगर फ्री बिलासपुर ने स्व. किरण कलवानी की स्मृति में किया विशाल भोग भंडारे का आयोजन
बिलासपुर: स्थानीय हाई-टेक बस स्टैंड में सामाजिक संस्था ‘हंगर फ्री बिलासपुर – मिशन कोई भी न सोए भूखा’ के सदस्यों द्वारा एक भावपूर्ण सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन मंदिरों की नगरी चकरभाटा के ख्यातिनाम समाजसेवी कलवानी परिवार की पुत्रवधू स्व. किरण कलवानी जी की 5वीं पुण्यतिथि के अवसर पर किया गया।
राहगीरों और श्रमिकों को मिली राहत इस भीषण गर्मी और तपती दुपहरी को देखते हुए संस्था द्वारा यात्रियों, राहगीरों और स्थानीय मेहनत-मशक्कत करने वाले मजदूरों के लिए भोजन प्रसाद के साथ-साथ मिष्ठान, छाछ और शीतल जल का वितरण किया गया। इस सेवा कार्य से न केवल लोगों की क्षुधा शांत हुई, बल्कि उन्हें गर्मी से भी बड़ी राहत मिली।

श्रद्धांजलि और संस्मरण कार्यक्रम के संयोजक और युवा समाजसेवी चंदर मंगतानी ने स्व. किरण कलवानी जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा:
“स्व. किरण कलवानी जी अत्यंत धार्मिक स्वभाव वाली और कर्तव्यनिष्ठ गृहिणी थीं। उनका आध्यात्मिक सफर हम सभी के लिए प्रेरणादायी है।”
संस्था का आभार हंगर फ्री बिलासपुर के संस्थापक सतराम जेठमलानी ने दिवंगत आत्मा के प्रति अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित की। उन्होंने इस पुनीत कार्य को सफल बनाने के लिए सहयोगी श्री सुनील कलवानी, अमरु नथानी, पंकज, युवा समाजसेवी विकास घई और चंदर मंगतानी के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया।
संस्था ने संकल्प दोहराया कि “कोई भी न सोए भूखा” के ध्येय वाक्य के साथ मानवता की सेवा निरंतर जारी रहेगी।


