ब्युरो रिपोट उमाशंकर शुक्ला
अप्रैल माह में सेवानिवृत्त हो रहे मंडल रेल परिवार के 21 सदस्यों को दी गई भावभीनी विदाई |
बिलासपुर :- 30 अप्रैल 2026 दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के विभिन्न विभागों में कार्यरत 21 रेल परिवार के सदस्य माह अप्रैल 2026 में अपनी गौरवशाली रेल सेवा पूर्ण करने के पश्चात् सेवानिवृत्त हुये । मंडल कार्मिक सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में सेवानिवृत्त हो रहे समस्त कर्मचारियों को ससम्मान विदाई दी गई । इस अवसर पर सहायक कार्मिक अधिकारी श्री रंजन कुमार रुखैयार एवं सहायक कार्मिक अधिकारी श्री भास्कर गुहा द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों को

बंदोबस्त भुगतान से संबंधित समस्त दस्तावेज,सेवा प्रशस्ति प्रमाण-पत्र एवं सेवा मैडल आदि प्रदान किया गया | इस दौरान मुख्य कार्यालय अधीक्षक (आईटी) श्री सेवक रजक द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उम्मीद कार्ड (मेडिकल) व बंदोबस्त से संबन्धित नियमों से अवगत कराया गया | समारोह में सेवानिवृत्त कर्मियों के परिजन, मंडल कल्याण निरीक्षक एवं कार्मिक निपटारा शाखा के कर्मचारी भी उपस्थित रहे । मंडल के सेवानिवृत्त हो रहे 21 रेल परिवार के सदस्यों में परिचालन विभाग से 05, इंजीनियरिंग विभाग से 03, विद्युत विभाग से 05, मेकेनिकल विभाग से 02, सिग्नल व दूरसंचार विभाग से 03, चिकित्सा विभाग से 01 तथा वाणिज्य विभाग से 02 कर्मचारी शामिल हैं । इस अवसर पर मंडल कार्मिक अधिकारियों द्वारा सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनकी गौरवशाली रेल सेवा के लिए बधाई दी गई तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु होने की कामना की गई |


