प्राणघातक हमला करने वाला आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार, धारदार हथियार बरामद
बिलासपुर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशानुसार, तखतपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी के कब्जे से हमले में प्रयुक्त धारदार गडासा (चापड़) भी बरामद कर लिया गया है।

घटना का विवरण:
दिनांक 31.05.2026 की दरम्यानी रात प्रार्थी सरूप यादव ग्राम भिलौनी स्थित तिरथा प्लांट के पास गया था। प्लांट में आम की रखवाली करने वाले चौकीदार शेखर सोनकर उर्फ शेखर खटिक (उम्र 19 वर्ष, निवासी चांटीडीह, सरकंडा) ने विवाद के दौरान हत्या की नीयत से सरूप यादव पर लोहे के धारदार गडासे से सिर पर प्राणघातक हमला कर दिया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना तखतपुर में अपराध पंजीबद्ध किया गया।
पुलिस कार्रवाई:
मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती मधुलिका सिंह एवं एसडीओपी कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तखतपुर निरीक्षक अवनीश पासवान के नेतृत्व में टीम गठित की गई। घेराबंदी कर लुक-छिपे रह रहे आरोपी शेखर सोनकर को गिरफ्तार किया गया, जिसने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
इस त्वरित व सराहनीय कार्रवाई में निरीक्षक अवनीश पासवान, उनि दिलाराम मनहर, प्र.आर. सनत पटेल और आरक्षक नरेश निराला, सत्यार्थ शर्मा, हरीश यादव, राजकुमार, त्रिलोक सिंह व संतोष पोर्ते की मुख्य भूमिका रही।


