उड़ीसा के अंतर्राज्यीय चैन स्नैचिंग गिरोह का बिलासपुर पुलिस ने किया पर्दाफाश, 06 आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर, 21 जून 2026: बिलासपुर पुलिस ने महिलाओं को निशाना बनाने वाले उड़ीसा के एक शातिर अंतर्राज्यीय चैन स्नैचिंग एवं लूट गिरोह का पर्दाफाश करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गिरोह के मास्टरमाइंड सहित 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से थाना तोरवा और सिरगिट्टी क्षेत्र की 03 गंभीर वारदातों का खुलासा हुआ है। आरोपियों के खिलाफ संगठित अपराध और आपराधिक षड्यंत्र की सख्त धाराएं जोड़ी गई हैं।

घटना का विवरण एवं पुलिस कार्रवाई
गत 15 मई 2026 को तोरवा की शिवधाम कॉलोनी में सुबह सफाई कर रही एक महिला से स्कूटी सवार बदमाशों ने सोने की चैन लूट ली थी। ऐसी ही एक वारदात सिरगिट्टी क्षेत्र में भी सामने आई थी। मामलों की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, मुखबिरों और तकनीकी विश्लेषण की मदद से जांच शुरू की। फुटेज में बिना नंबर की नीली स्कूटी पर संदिग्धों को देखा गया। इसी दौरान पुलिस ने गणेश नगर (सिरगिट्टी) में दबिश देकर स्थानीय सहयोगी नवीन साहू को हिरासत में लिया।
पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा
पूछताछ में नवीन साहू ने कुबूल किया कि उसने उड़ीसा के अपराधियों को बिलासपुर बुलाकर अपने घर ठहराया था। यह गिरोह देश के विभिन्न राज्यों में जाकर स्थानीय मददगारों की सहायता से अकेले घूमने वाली महिलाओं को निशाना बनाता था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उड़ीसा निवासी शिव सिंह, शक्ति प्रसाद, प्रमोद सिंह, अतुल मुंडा और बसंता खड़िया को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की स्कूटी जप्त की गई है। गिरोह के 3 अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।
बिलासपुर पुलिस की अपील: पुलिस प्रशासन नागरिकों से अपील करता है कि उनके मोहल्ले या आसपास बाहर से आकर रहने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी तुरंत नजदीकी थाने में दें, ताकि समय रहते अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके।







Trang web hoạt động rất ổn định cricify app for android TONY08-10