
देवरी धान मंडी के प्रबंधक राम मनोहर कौशिक के द्वारा एक बोरे में 1 किलो से अधिक धान तौल रहे किसानो को नुकसान
बिलासपुर जिले के देवरी धान खरीदी केंद्र में सूखत के नाम से एक्स्ट्रा खरीदी कर किसानों की जेब में डाका डालने का खेल

शासन के नियम के अनुसार एक बारदाने में 40 किलो धान भरा जा सकता है। उसमें बारदाने के वजन के बदले 680 ग्राम ज्यादा धान भरने की छूट है। इस छूट की आड़ में देवरी धान मंडी का प्रबंधक राम मनोहर कौशिक के द्वारा 800 ग्राम से एक किलो ग्राम तक एक्स्ट्रा धान भर रहे हैं।

किसान आपत्ति करे तो कह दिया जाता है कि परिवहन समय पर नहीं होने से धान फड़ में पड़े रहने से सूखता है। जिसके बाद एक बोरे का वजन 40 किलो से कम हो जाता है। समिति को होने वाले इस नुकसान के बदले किसानो का धान ज्यादा लेकर शार्टेज की समस्या दूर कर ली जाती है।
जब पत्रकारो ने देवरी मंडी में धान तौल करवाई उस वक्त 45 बोरो में धान अधिक पाई गई जब पत्रकारों द्वारा मंडी प्रबंधक राम मनोहर कौशिक से अधिक धान लेने के संबंध में जानकारी लेनी चाहिए तब मंडी प्रबंधक के द्वारा सूक्ति का हवाला देते हुए अधिक धान लेना बताया गया जब पत्रकारों द्वारा सी ओ दुर्गेश साहू को जानकारी देने के लिए चार से पॉच बार फोन किया गया लेकीन सी ओ दुर्गेश साहू द्वारा फोन रिसीव नहीं किया