filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: off;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 44;
बिलासपुर में 29 जून से मनेगा ‘सहकारी सप्ताह’, ड्रोन तकनीक और सदस्यता अभियान पर रहेगा जोर
बिलासपुर। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित बिलासपुर द्वारा 29 जून से 6 जुलाई 2026 तक ‘सहकारी सप्ताह’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। बैंक के अध्यक्ष रजनीस सिंह, उपाध्यक्ष रजनी साहू और यज्ञदत्त शर्मा ने संयुक्त पत्रकार वार्ता में बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य सहकारिता आंदोलन को मजबूत कर ग्रामीण व कृषि अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाना है।

सप्ताह भर चलने वाले इस समारोह में केंद्र सरकार की सहकारी योजनाओं की उपलब्धियों पर चर्चा के साथ-साथ व्यापक स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक नागरिकों को जोड़ा जा सके। आधुनिक खेती को बढ़ावा देने के लिए कृषि में ड्रोन तकनीक के उपयोग का विशेष प्रदर्शन और संगोष्ठियों का आयोजन होगा।
इसके अतिरिक्त, पर्यावरण और सामाजिक सरोकार के तहत वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, जनजागरूकता कार्यक्रम और जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इस दौरान रायपुर में एक भव्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम भी होगा, जिसमें लगभग 300 प्रतिनिधि शामिल होंगे। प्रेस वार्ता में बताया गया कि इस पखवाड़े के दौरान सहकारिता क्षेत्र की विश्व की एक सबसे बड़ी परियोजना का भूमिपूजन भी प्रस्तावित है, जिससे किसानों और ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा
