खम्हरिया के रमेश ज्वेलर्स में हुई चोरी का पर्दाफाश; सोने-चांदी के जेवर सहित 4 आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर पुलिस को ग्राम खम्हरिया स्थित ‘रमेश ज्वेलर्स’ में हुई उठाईगीरी व चोरी के मामले में बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन में ए.सी.सी.यू. बिलासपुर और थाना सीपत की संयुक्त टीम ने क्षेत्र के 200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालकर इस वारदात का पर्दाफाश किया।

घटना: दिनांक 20.02.2026 को दुकान संचालक विभूति विनय सोनी जब दुकान बढ़ा रहे थे, तभी नकाबपोश आरोपियों ने सोने-चांदी के जेवरात और नगदी से भरे बैग चोरी कर लिए थे और बाइक से फरार हो गए थे।
कार्रवाई व गिरफ्तारी: कोटमीकला पुलिस द्वारा अन्य मामले में पकड़े गए आरोपियों खुशीराम साहू, मनीष उर्फ राहुल मंडल (बिहार), और राजाराम साहू के मेमोरेंडम कथन के आधार पर सीपत पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी के जेवर खरीदने वाले आरोपी दीपक वर्मा (बलौदाबाजार) को भी दबोचा गया।
बरामदगी: पुलिस ने आरोपियों से 2.88 किग्रा चांदी, 13.30 ग्राम सोने के जेवर और घटना में प्रयुक्त एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल बरामद की है। जब्त मशरूका की कुल कीमत लगभग 6.80 लाख रुपये है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
