संभागीय ब्युरो सुरज वाधवानी की रिपोट
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ बिलासपुर (शहर) की जिला कार्यकारिणी घोषित, गोविंद झामवानी बने सह कोषाध्यक्ष और नंदलाल सजनानी को मिला संयोजक का दायित्व, रवि श्रीवास सह संयोजक।

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक नितिन छाबड़ा ने संगठन के वरिष्ठ नेतृत्व की सहमति और आवश्यक दिशा-निर्देशों के अनुसार जिला पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति सदस्यों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इस नई कार्यकारिणी में बोदरी से गोविंद झामवानी (गोरू) को जिला सह कोषाध्यक्ष और नंदलाल सजनानी को संयोजक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
यह नियुक्तियां भाजपा प्रदेशाध्यक्ष माननीय श्री किरण सिंह देव एवं भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री माननीय श्री पवन देव साय के कुशल मार्गदर्शन में की गई हैं। साथ ही भाजपा संभाग प्रभारी, संभाग सह प्रभारी, जिला प्रभारी के निर्देशों तथा भाजपा जिला बिलासपुर शहर कोर ग्रुप के निर्णयानुसार, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक माननीय श्री सुभाष अग्रवाल एवं भाजपा बिलासपुर शहर जिला अध्यक्ष माननीय श्री दीपक सिंह ठाकुर की अनुशंसा पर इन नामों को अंतिम रूप दिया गया है।

नई जिम्मेदारी मिलने पर हर्ष की लहर
बोदरी क्षेत्र के सक्रिय नेताओं को जिला स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी मिलने से स्थानीय कार्यकर्ताओं और व्यापार जगत में भारी उत्साह है। पार्टी नेतृत्व ने भरोसा जताया है कि नई टीम बिलासपुर शहर और आस-पास के क्षेत्रों में व्यापारियों की समस्याओं को मुखरता से उठाएगी और संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी।
वरिष्ठ नेताओं और सहयोगियों ने दी बधाई
घोषणा के तुरंत बाद नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देने वालों का तांता लग गया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं— कृष्ण कुमार कौशिक, सुनील मालघानी, विवेक वासवानी, विपिन वर्मा,घनश्याम गोंदवानी, लव श्रीवास, , विनोद चावला, दीपक नवलानी, दीपक वर्मा, मुकेश मतानी, अशोक जोतवानी ,रवि आडवानी सहित अनेक सहयोगियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी को अपनी शुभकामनाएं दीं। सभी ने विश्वास जताया कि यह नई कार्यकारिणी संगठन के सिद्धांतों पर चलते हुए व्यापारिक हितों के संरक्षण के लिए तत्परता से कार्य करेगी।
