लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा ने डॉक्टरों और सीए का सम्मान कर मनाया ‘स्थापना दिवस’

बिलासपुर। समाज सेवा में सदैव अग्रणी रहने वाले लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा द्वारा ‘डॉक्टर्स डे’ एवं ‘सीए डे’ के उपलक्ष्य में एक गरिमामयी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्लब की पदाधिकारियों ने समाज में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले प्रतिष्ठित चिकित्सकों और चार्टर्ड अकाउंटेंट के कार्यस्थलों (ऑफिस, क्लीनिक व हॉस्पिटल) पर जाकर उन्हें बधाई दी और सम्मानित किया।


कार्यक्रम के दौरान एलाइट हॉस्पिटल के डॉ. के.के. तिवारी, डॉ. भांजा सर हार्ट स्पेशलिस्ट होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अंशुमान जैन, सिम्स की डॉ. आरती पांडे, सिम्स मेडिसिन डिपार्टमेंट की चंद्रकला सक्सेना और आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. अपर्णा मिश्रा का शॉल, श्रीफल, उपहार एवं तुलसी का पौधा भेंट कर आत्मीय सम्मान किया गया। इसके साथ ही, चार्टर्ड अकाउंटेंट गोविंद माधव गुप्ता को भी सीए डे के अवसर पर सम्मानित किया गया। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सभी को तुलसी के पौधे वितरित किए गए।


इस सफल आयोजन में क्लब की नवनिर्वाचित अध्यक्ष (PMJF) संजना मिश्रा, सचिव मंजू मिश्रा और कोषाध्यक्ष गायत्री कश्यप की मुख्य भूमिका रही। कार्यक्रम में रीजन चेयरपर्सन अर्चना तिवारी, जोन चेयरपर्सन रश्मि लता मिश्रा, चांदनी सक्सेना, शोभा त्रिपाठी, सलमा बेगम, उषा मुदलियार, शोभा चाहिल, सुधा परिहार और किरण बाजपेई सहित भारी संख्या में सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
अंत में, लायंस क्लब वसुंधरा परिवार ने नवीन कार्यकारिणी को बधाई देते हुए इस आयोजन में शामिल हुए जोन एवं रीजन के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।















Just wanted to share how smooth my experience has been so far. Transfers are fast, the game variety is impressive and the bonus terms are actually fair. Keeps me coming back for more entertainment every single week. 789betonlinecasino
Crypto players really need to check this out. Deposits and withdrawals through digital currency are lightning fast and the transaction fees are practically nonexistent. The game library covers all the modern blockchain friendly titles I have been searching for. Security measures are top notch and my wallet never felt safer. A must visit for anyone who values privacy and speed. pecryptocasinogames
PG slot enthusiasts will definitely notice the difference here right away. The game library updates frequently and the graphics run beautifully even on older devices. Deposits clear in minutes and the bonus structure actually feels fair compared to other sites I have tried. It brings a professional touch to the everyday gaming routine. idpgking