ब्युरो रिपोट उमाशंकर शुक्ला
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के छिंदवाड़ा स्वास्थ्य केंद्र में “टी.बी. मुक्त भारत अभियान” के तहत 100 दिवसीय निक्षय शिविर आयोजित।
दपूमरे, नागपुर मंडल – 02 जुलाई 2026 राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित “टी.बी. मुक्त भारत अभियान” के तहत 100 दिवसीय निक्षय शिविर का आयोजन दिनांक 02 जुलाई 2026 को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रेलवे स्वास्थ्य केंद्र, छिंदवाड़ा में किया गया।
यह शिविर डॉ. हिमांशु जायसवाल, डीएमओ (स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण), नागपुर तथा जिला क्षय अधिकारी, छिंदवाड़ा के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य टी.बी. रोग की समय रहते पहचान कर शीघ्र उपचार सुनिश्चित करना तथा आमजन में टी.बी. के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

शिविर के दौरान 62 लाभार्थियों की टी.बी. स्क्रीनिंग एवं डिजिटल एक्स-रे जांच की गई। विशेषज्ञों द्वारा प्रतिभागियों को टी.बी. के लक्षण, बचाव, समय पर जांच एवं उपचार के महत्व की जानकारी भी दी गई।

शिविर के सफल आयोजन में ब्रजेश कुमार सोनी (मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक), सुभाष कुमार (फार्मासिस्ट) सहित रेलवे स्वास्थ्य केंद्र, छिंदवाड़ा के समस्त चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वहीं जिला अस्पताल, छिंदवाड़ा से जय अहिरवार (एसटीएस), चंचलेश सराठे (रेडियोग्राफर) तथा अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने भी सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का चिकित्सा विभाग यात्रियों एवं रेल कर्मचारियों के साथ-साथ आमजन के स्वास्थ्य संरक्षण के लिए विभिन्न जनस्वास्थ्य कार्यक्रमों का नियमित रूप से आयोजन कर रहा है। इसी क्रम में आयोजित इस एक दिवसीय निक्षय शिविर में कुल 62 लाभार्थियों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त किया।
