संवाददाता सुरज वाधवानी के साथ कैमरा मेन सार्थक अडवानी की रिपोट
नवनियुक्त एल्डरमैन और भाजपा पदाधिकारियों ने विधायक धरमलाल कौशिक से लिया आशीर्वाद
बिलासपुर/:नगर पालिका में नवनियुक्त एल्डरमैन और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रकोष्ठ के नवनियुक्त जिला सह-कोषाध्यक्ष सहित अन्य नवनियुक्त पदाधिकारियों ने आज माननीय विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री धरमलाल कौशिक के निवास कार्यालय पहुंचकर उनसे सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान पदाधिकारियों ने विधायक महोदय को मिठाई खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया और संगठन व क्षेत्र के विकास के लिए उनका मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।

विधायक निवास पहुंचे नवनियुक्त एल्डरमैन श्री सुनील मलघानी, श्री देवेंद्र कौशिक, श्री बलदेव गिरि गोस्वामी, श्री घासी श्रीवास और महिला विंग से श्रीमती ज्योति कुलदीप ने अपनी इस नई जिम्मेदारी के लिए शीर्ष नेतृत्व और विधायक धरमलाल कौशिक का आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही भाजपा प्रकोष्ठ के नवनियुक्त जिला सह-कोषाध्यक्ष श्री गोविंद झमवानी और श्री नंदलाल सजनानी सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी विधायक जी से भेंट कर अपनी नई सांगठनिक जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाने का संकल्प दोहराया।


इस अवसर पर विधायक श्री धरमलाल कौशिक ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे जनहित और पार्टी की रीति-नीति के अनुरूप आगे बढ़ाएं। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना ही हमारा मुख्य लक्ष्य होना चाहिए।


इस गरिमामयी मुलाकात के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की विशेष उपस्थिति रही, जिनमें भाजपा के वरिष्ठ जिला कार्यसमिति सदस्य एवं मंडल प्रभारी श्री दिनेश पांडे, मंडल अध्यक्ष लव श्रीवास, मंडल महामंत्री दीपक वर्मा, नगर पालिका उपाध्यक्ष पति श्री सुनील वर्मा शामिल थे। इसके साथ ही वरिष्ठ कार्यकर्ता विनोद चावला, दीपक नवलानी, अभिषेक तिवारी, संतोष साहू और निक्कू शर्मा ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और नवनियुक्त टीम का उत्साहवर्धन किया।



