filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; hdrForward: 0; highlight: true; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: auto;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 41;
चकरभाटा में सजेगा पत्रकारों का महामंच, क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी को ‘सम्मान समारोह-2026’ का निमंत्रण
बिलासपुर। ‘सी जी क्राइम.न्यूज’ के तत्वावधान में आगामी “जिला स्तरीय पत्रकार सम्मेलन एवं स्वास्थ्य शिविर सम्मान समारोह-2026” का आयोजन चकरभाटा में होने जा रहा है, जिसकी तैयारियाँ ज़ोर-शोर से चल रही हैं। इस भव्य आयोजन को लेकर पत्रकारों और प्रबुद्धजनों में खासा उत्साह है।

इसी कड़ी में ‘सी जी क्राइम.न्यूज’ के एक विशेष प्रतिनिधिमंडल ने छत्तीसगढ़ राज्य (क्रेडा) के अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सवन्नी से उनके निवास स्थान पर सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें कार्यक्रम की रूपरेखा से अवगत कराते हुए अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होने का सस्नेह निमंत्रण दिया। क्रेडा अध्यक्ष ने निमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए आयोजन की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इस गरिमामयी मुलाकात के दौरान ‘सी जी क्राइम.न्यूज’ के प्रधान संपादक कमल दुसेजा, संभाग ब्यूरो सूरज वाधवानी, जिला रिपोर्टर रूपचंद अग्रवाल और छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष उमाशंकर साहू मुख्य रूप से उपस्थित रहे। प्रतिनिधियों ने बताया कि इस सम्मेलन का उद्देश्य न केवल पत्रकारों की एकजुटता को प्रदर्शित करना है, बल्कि स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से समाज सेवा के संकल्प को भी आगे बढ़ाना है।



