सड़क दुर्घटनाओं में त्वरित राहत के लिए बिलासपुर पुलिस की अनूठी पहल; अत्याधुनिक हाइड्रोलिक टूल्स का दिया गया प्रशिक्षण
बिलासपुर:पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के दिशा-निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री रामगोपाल करियारे के पर्यवेक्षण में बिलासपुर यातायात पुलिस को अत्याधुनिक जीवन रक्षक संसाधनों से लैस किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज पुलिस बल को आपातकालीन सड़क दुर्घटनाओं में फंसे घायल नागरिकों को अविलंब सुरक्षित बाहर निकालने हेतु अत्याधुनिक मोबाइल मल्टीपर्पस बैटरी हाइड्रोलिक टूल्स का विशेष प्रशिक्षण व डेमो दिया गया।


इस प्रशिक्षण में जिले के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों, थाना प्रभारियों और यातायात बल ने भाग लिया। इसके तहत बैटरी संचालित कटर मशीन, स्पेडर, रेस्क्यू रेम सेट, स्ट्रांग आर्म और ग्लास मैनेजमेंट इक्विपमेंट जैसे अत्याधुनिक उपकरणों के संचालन व एसओपी (SOP) की विस्तृत जानकारी दी गई।
अक्सर गंभीर दुर्घटनाओं में वाहन क्षतिग्रस्त होने के कारण यात्री अंदर ही फंस जाते हैं। ऐसी आपातकालीन स्थिति में अब ये अत्याधुनिक उपकरण हाईवे पेट्रोलिंग के माध्यम से 24×7 तत्काल दुर्घटनास्थल पर पहुंचेंगे, जिससे बहुमूल्य मानव जीवन को समय रहते बचाया जा सकेगा।
यातायात पुलिस की अपील: जिले में कहीं भी सड़क दुर्घटना होने पर तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम या नजदीकी थाने को सूचित करें, ताकि त्वरित सहायता पहुंचाई जा सके



