संवाददाता उमा खरे की रिपोट
सूर्यवंशी समाज के शपथ ग्रहण समारोह में गूंजी ‘मोर वाली अलग हे’ की गूंज; लोक गीतों और फिल्म प्रमोशन से सजा कुकदा-मड़ई का मंच
बिलासपुर/मस्तूरी:कुकदा-मड़ई सर्किल में आयोजित सूर्यवंशी समाज के भव्य शपथ ग्रहण समारोह में सामाजिक एकजुटता के साथ-साथ छत्तीसगढ़ी कला और सिनेमा का अनूठा संगम देखने को मिला। 12 जुलाई 2026 को आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम में जहाँ समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली, वहीं आनंंद मानिकपुरी के निर्देशन में बनी आगामी बहुप्रतीक्षित छत्तीसगढ़ी पारिवारिक कॉमेडी फिल्म ‘मोर वाली अलग हे’ का भव्य प्रमोशन किया गया। यह फिल्म आगामी 17 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

शपथ ग्रहण और विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति
कार्यक्रम में कुकदा सर्किल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री लतेल राम लैहर्शन सहित अन्य पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण संपन्न हुआ। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय श्री राजेश सूर्यवंशी उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री फिरत राम अंनत ने की।
समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री दिलीप लहरिया, जनपद पंचायत मस्तूरी के सभापति श्री मनोज खरे, जिला पंचायत सदस्य श्री राजेंद्र धीवर, कांग्रेस कमेटी के जिला महामंत्री श्री राजू सूर्यवंशी, प्रदेश संयोजक श्री वीरेंद्र लैहर्शन, कोरबा सूर्यवंशी समाज के सचिव श्री दिनेश टेंगवर, पूर्व जिला सचिव श्री रहस लाल रात्रे, पूर्व महासचिव श्री साखन दर्वे, सरपंच संघ अध्यक्ष (खम्हरिया) श्रीमती श्वेता खांडेकर, ग्राम ओड़ागी की सरपंच श्रीमती खगेश्वरी भारती, श्री बसंत सत्यर्थी, द्वारिका लस्कर, श्री राकेश लैहर्शन, सुखसागर टेंगवार सहित महिला विंग की दीदी मीना घोसले, भगवती और रामकली विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
लोक गीतों से सजी सांस्कृतिक शाम
कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ की स्वर कोकिला, कवयित्री व लोक गायिका डॉ. लक्ष्मी करियारे और डॉ. सूरज श्रीवास द्वारा बुद्ध वंदना, राज्य गीत, स्वागत गीत तथा पंच परमेश्वर देव गुरु जी की वंदना के साथ हुई। दोनों वरिष्ठ कलाकारों ने अपनी सुरीली आवाज और माटी की सोंधी महक से सराबोर लोक गीतों के माध्यम से उपस्थित जनसमुदाय का मन मोह लिया। ये कलाकार बीते कई वर्षों से छत्तीसगढ़ी संस्कृति और लोक गीतों को जन-जन तक पहुँचाने का सराहनीय कार्य कर रहे हैं।
‘मोर वाली अलग हे’ का हुआ प्रमोशन, ‘लंबू-टिंगू’ की जोड़ी बिखेरेगी जलवा
समारोह के दौरान मंच पर मौजूद अतिथियों और समाज के मुखिया (जिला पंचायत अध्यक्ष) के कर-कमलों द्वारा फिल्म ‘मोर वाली अलग हे’ का पोस्टर और प्रमोशन किया गया।
फिल्म की खासियत: यह आनंद मानिकपुरी के कुशल निर्देशन में बनी एक संपूर्ण पारिवारिक और कॉमेडी फिल्म है। सोशल मीडिया और रील्स पर अपनी कॉमेडी से धूम मचाने वाली ‘लंबू-टिंगू’ की मशहूर जोड़ी अब इस फिल्म के जरिए पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों और सामाजिक पदाधिकारियों ने फिल्म की अनूठी संकल्पना की सराहना की और पूरी फिल्म यूनिट को सफलता के लिए अपनी अग्रिम शुभकामनाएं व बधाई दीं। समाज के लोगों ने भी फिल्म को लेकर भारी उत्साह दिखाया।



