बिलासपुर में भारी बारिश के कारण रेल परिचालन प्रभावित, कई ट्रेनें रद्द व शॉर्ट टर्मिनेट
बिलासपुर:दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर स्टेशन और यार्ड क्षेत्र में आज हुई भारी वर्षा के कारण रेलवे ट्रैक पर पानी भर गया है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन द्वारा कई गाड़ियों के परिचालन में बदलाव किया गया है। इसके तहत कुछ ट्रेनों को पूरी तरह रद्द कर दिया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों की यात्रा को बीच में ही समाप्त (Short Termination) या वहीं से शुरू (Short Origination) किया जा रहा है।
प्रभावित ट्रेनों की सूची इस प्रकार है:
1. पूर्णतः रद्द की गई ट्रेनें (17.07.2026 को):
- ट्रेन नंबर 68734 (बिलासपुर – कोरबा मेमू)
- ट्रेन नंबर 68733 (कोरबा – बिलासपुर मेमू)
- ट्रेन नंबर 68719 (बिलासपुर – रायपुर मेमू)
- ट्रेन नंबर 68746 (रायपुर – बिलासपुर मेमू)
- ट्रेन नंबर 68745 (बिलासपुर – रायपुर मेमू)
2. बीच में समाप्त/शुरू होने वाली ट्रेनें (Short Termination / Short Origination):
- ट्रेन नंबर 68735 (रायगढ़ – बिलासपुर मेमू): यह ट्रेन बिलासपुर न आकर चांपा स्टेशन पर ही समाप्त की गई है।
- ट्रेन नंबर 68738 (बिलासपुर – रायगढ़ मेमू): यह ट्रेन बिलासपुर के बजाय चांपा स्टेशन से रायगढ़ के लिए रवाना होगी।
- ट्रेन नंबर 68728 (रायपुर – बिलासपुर मेमू): इस ट्रेन को दाधापारा स्टेशन से ही वापस रायपुर के लिए रवाना किया गया है।



