देवरी खुर्द वार्ड नंबर 42 की सड़क बदहाल, राहगीर परेशान
जिला बिलासपुर के देवरी खुर्द, वार्ड नंबर 42 में सड़क की हालत बेहद खराब है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढों के कारण आने-जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों को रोजाना इस परेशानी से गुजरना पड़ रहा है।

अब देखना होगा कि वार्ड के पार्षद और संबंधित अधिकारी इस जनसमस्या पर कब तक ध्यान देते हैं और सड़क की मरम्मत कब तक शुरू करवाते हैं।
स्थानीय लोगों की मांग है कि जिम्मेदार जनप्रतिनिधि और अधिकारी जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करें।
📍 देवरी खुर्द, वार्ड नंबर 42, जिला बिलासपुर (छत्तीसगढ़)



