कौमी एकता मंच लुतरा शरीफ ने भव्य स्वागत कर दी विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं
लुतरा शरीफ: विश्व आदिवासी दिवस के पावन अवसर पर कौमी एकता मंच लुतरा शरीफ द्वारा समस्त क्षेत्रवासियों एवं आदिवासी भाइयों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।

सामाजिक सौहार्द और गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश करते हुए मंच के सदस्यों द्वारा दरगाह लुतरा शरीफ के समक्ष निकाली गई भव्य आदिवासी समाज की विशाल रैली का आत्मीय स्वागत किया गया। मंच के पदाधिकारियों ने रैली में शामिल सभी अतिथियों और समाजजनों का गमछा पहनाकर एवं पुष्पमाला अर्पित कर भावभिना अभिनंदन किया।
इस गरिमामय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दांडी सहयात्री (दांडी यात्रा) एवं भारत जोड़ो यात्रा के राष्ट्रीय पदयात्री श्री करुणा प्रसाद मिश्रा जी उपस्थित रहे। उनके साथ कटघोरा व्यापारी संघ अध्यक्ष राजेश पटेल, शेख इजराइल (राजू भाईजान), तथा युवा कांग्रेस (छ.ग.) के प्रदेश महासचिव प्रत्याशी वीरेंद्र लैहर्षण विशेष रूप से शामिल हुए।

कार्यक्रम में कौमी एकता मंच के प्रमुख सदस्य—राजू पटेल, मनबोध पटेल, साकिर खान, काशिम अंसारी, सूफी इमरान (लाला), आकाश राज पाल, रसीद भाई, बंटी टेंगवर, प्रशांत टेंगवर एवं शेख सफ्फर सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कौमी एकता मंच ने इस अवसर पर आदिवासी समाज के जल, जंगल और जमीन की रक्षा तथा उनकी समृद्ध संस्कृति के संरक्षण का संकल्प दोहराया।



