हाँफा के नृसिंह मंदिर में गूंजी राम नाम की धुन, भव्य रामायण पाठ आयोजित

हाँफा।श्रावण मास के पवित्र महीने में गुरुवार और प्रतिपदा तिथि के दुर्लभ व शुभ संयोग पर स्थानीय देवाधिदेव सिद्ध बघर्रा पाठ महाराज भगवान नृसिंह नाथ मंदिर हाँफा में एक भव्य धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया इस त्रिवेणी संयोग के अवसर पर मंदिर परिसर में अखंड रामायण पाठ का आयोजन हुआ, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया मुख्य पुजारी अचार्य धनेश उपाध्याय जी के द्वारा सुबह से ही मंदिर प्रांगण में विशेष पूजा-अर्चना और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अनुष्ठान का शुभारंभ किया गया आचार्य जी ने बताया श्रावण मास, प्रतिपदा तिथि और गुरुवार के

आध्यात्मिक संयोग पर पूजा का विशेष महत्व माना जाता है हाँफा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु इस धार्मिक आयोजन के साक्षी बने संध्या स्थानीय भजन मंडलियों और श्रद्धालुओं द्वारा सामूहिक रूप से श्री रामचरितमानस का संगीतमय पाठ किया गया रामायण पाठ के समापन पर महाआरती उतारी गई जिसके बाद उपस्थित सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद भंडारे का वितरण किया गया मानस प्रेमी सदस्यों ने बताया कि क्षेत्र की सुख, समृद्धि और शांति की कामना को लेकर इस भव्य अनुष्ठान का संकल्प लिया गया जिसे ग्रामीणों के सहयोग से हर्षोल्लास के साथ संपन्न किया गया मंदिर के इस भव्य आयोजन में पंडित शत्रुघ्न उपाध्याय,पंडित रामकुमार उपाध्याय, पंडित रमेश अवस्थी, पंडित डॉ महेंद्र दुबे, पंडित संजय तिवारी, पंडित किरण दुबे, सुश्री सोनल उपाध्याय, पंडित क्रियांश उपाध्याय,सुश्री हेमाक्षी उपाध्याय,भेदी कैवर्त, पंडित रमेश उपाध्याय, रामलाल कश्यप, अवधेश गुप्ता, पंडित राजेंद्र तिवारी, सुखाऊ राम कैवर्त ,पंडित केजू राम शर्मा,माधव श्रीवास,कौशल प्रसाद कोरी, ज्ञानेश कैवर्त , पंडित निखिल पाण्डेय आदि समस्त भक्त उपस्थित रहे







