सीपत पुलिस एवं A.C.C.U. की संयुक्त कार्यवाही: ग्राम खम्हरिया में हुई चोरी का 24 घंटे में पर्दाफास, 100% माल बरामद, 02 आरोपी गिरफ्तार।
सीपत पुलिस और ए.सी.सी.यू. बिलासपुर की संयुक्त टीम ने ग्राम खम्हरिया में हुई लाखों की चोरी का त्वरित खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

प्रार्थी सुंदर लाल मैत्री ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 11.08.2026 की सुबह जब वे पत्नी के साथ मॉर्निंग वॉक पर गए थे, तब अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर आलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए।

पुलिस कार्यवाही एवं सफलता:
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.), अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री तिलेश्वर प्रसाद यादव के निर्देशन में टीम ने फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट, तकनीकी साक्ष्य व मुखबिर की मदद से संदेही आदित्य कुमार लहरे (22 वर्ष) और जावेद अली (25 वर्ष) को हिरासत में लिया।

कड़ाई से पूछताछ में आरोपियों ने प्रार्थी के मॉर्निंग वॉक के समय की रेकी कर चोरी करना स्वीकार किया।
जब्ती
आरोपियों की निशानदेही पर 222.39 ग्राम सोने एवं 239.37 ग्राम चांदी के जेवर (शत-प्रतिशत माल) तथा ताला तोड़ने में प्रयुक्त लोहे की रॉड बरामद की गई। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस टीम को एसएसपी द्वारा नकद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।






