नशे के सौदागरों पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार: 07 माह में त्वरित न्याय, 03 आरोपियों को 15-15 वर्ष का कठोर कारावास
माननीय विशेष NDPS न्यायालय द्वारा 1.5-1.5 लाख रुपये का अर्थदंड भी आरोपित 114 नग (228 ML) नशीली दवा (Buprenorphine Injection) एवं पल्सर बाइक जप्त
बिलासपुर पुलिस की प्रभावी विवेचना का परिणाम, नशे के कारोबारियों को कड़ा संदेश
बिलासपुर:नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ बिलासपुर पुलिस द्वारा चलाई जा रही सख्त कार्रवाई के तहत थाना सिटी कोतवाली के अपराध क्रमांक 488/2025 (धारा 21, 22 NDPS Act) में माननीय विशेष NDPS न्यायालय, बिलासपुर ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। अदालत ने मामले के तीनों आरोपियों को दोषी ठहराते हुए प्रत्येक को 15-15 वर्ष के कठोर कारावास (Rigorous Imprisonment) और ₹1,50,000/- (एक लाख पचास हजार रुपये) के अर्थदंड से दंडित किया है।

पुलिस द्वारा प्रस्तुत ठोस एवं साक्ष्य-आधारित चालान के आधार पर न्यायालय ने मात्र 07 माह के भीतर विचारण पूर्ण कर यह ऐतिहासिक निर्णय दिया।
मामले का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 08.09.2025 को मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने ज्वाली नाला के पास दबिश देकर दो आरोपियों को पकड़ा, जिनके कब्जे से 62 नग Buprenorphine Injection बरामद किए गए। पूछताछ और आगे की कार्रवाई के दौरान दिनांक 09.09.2025 को सह-आरोपी दुर्गा वर्मा के कब्जे से 52 नग इंजेक्शन जब्त किए गए।
कुल बरामदगी: 114 नग Buprenorphine Injection (प्रति नग 2 ML, कुल 228 ML)
जप्त वाहन: पल्सर मोटरसाइकिल (क्रमांक CG10/BN2344, अनुमानित कीमत ₹50,000/-)
सजायाफ्ता अभियुक्तों का विवरण
निकेत वस्त्रकार, पिता रामावतार वस्त्रकार, उम्र 23 वर्ष, निवासी: घुटकू नयापारा, थाना कोनी, जिला बिलासपुर।
जयंत वस्त्रकार, पिता शिव कुमार वस्त्रकार, उम्र 22 वर्ष, निवासी: घुटकू नयापारा, थाना कोनी, जिला बिलासपुर।
दुर्गा वर्मा, पति अश्वनी वर्मा, उम्र 31 वर्ष, निवासी: घुटकू गोदाम मोहल्ला, थाना कोनी, जिला बिलासपुर।
नशे के सौदागरों को बिलासपुर पुलिस की सख्त चेतावनी
बिलासपुर पुलिस जिले में अवैध नशीली दवाओं के परिवहन, बिक्री और आपूर्ति में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। पुलिस केवल गिरफ्तारी तक सीमित न रहकर अपराधियों की संपत्ति एवं वित्तीय जांच भी कर रही है। यह त्वरित सजा इस बात का प्रमाण है कि कानून से बचना नामुमकिन है।
नशे का कारोबार तुरंत छोड़ दें—बिलासपुर पुलिस की सख्त कार्रवाई और न्याय व्यवस्था ऐसे अपराधियों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शेगी।”















Glad I found this — you make some solid points. One tool worth a mention: https://qtcu.eupa2sk.com/. It lists fresh roles daily so you can filter by exactly what you want.