रुद्र सेना एवं अखिल भारतीय हिंदू परिषद की प्रांतीय बैठक आयोजित; संगठन विस्तार के साथ 10 प्रमुख विभागों का हुआ गठन
बिलासपुर/आज शहर के होटल दावते में ‘रुद्र सेना’एंव अखिल भारतीय हिंदू परिषद’ की एक महत्वपूर्ण प्रांतीय बैठक का सफल आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को धरातल पर मजबूत बनाना, समाज कल्याण से जुड़े कार्यों का विस्तार करना तथा नव-नियुक्त पदाधिकारियों को पदभार सौंपकर उनकी जिम्मेदारियों का निर्धारण करना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं मार्गदर्शन प्रदेश उपाध्यक्ष उत्कर्ष सिंह गरेवाल द्वारा किया गया।


बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष उत्कर्ष सिंह गरेवाल ने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास, सनातन संस्कृति के संरक्षण, गौ-सेवा तथा युवा व महिला शक्ति के सशक्तिकरण के लिए संगठन का व्यवस्थित विस्तार आवश्यक है। इसी सोच के तहत आज की बैठक में नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई है और ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को उनकी योग्यताओं के अनुसार पद एवं दायित्व सौंपे गए हैं।


संगठन के अंतर्गत 10 विशेष विभागों का गठन:
संगठन के सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यों को सुचारू रूप से चलाने के लिए 10 प्रमुख विभागों का गठन किया गया है:
सेवा कार्य विभाग: असहाय, गरीब एवं जरूरतमंद वर्गों की सहायता हेतु कल्याणकारी योजनाओं का संचालन।
गौ सेवा विभाग: गौ-वंश के संरक्षण, चिकित्सा तथा गौशालाओं के सुव्यवस्थित प्रबंधन का कार्य।
युवा विभाग: युवाओं में राष्ट्रभक्ति, नैतिक मूल्यों और सांस्कृतिक गौरव का संचार करना।
कॉलेज एवं विश्वविद्यालय विभाग: उच्च शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं को संगठन से जोड़ना व छात्र हितों के लिए कार्य करना।
मंदिर एवं धार्मिक सेवाएं विभाग: धार्मिक स्थलों की स्वच्छता, जीर्णोद्धार और धार्मिक आयोजनों का प्रबंधन।
पर्यावरण एवं स्वच्छता विभाग: वृक्षारोपण अभियान, जल संरक्षण और स्वच्छता जागरूकता।
महिला एवं परिवार विभाग: नारी सशक्तिकरण, सुरक्षा, स्वावलंबन और पारिवारिक मूल्यों को बढ़ावा देना।
सामाजिक जागरूकता विभाग: नशा मुक्ति, कुरीतियों के उन्मूलन एवं सामाजिक समरसता के लिए जन-जागरण।
संगठन विस्तार विभाग: ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में नए सदस्यों को जोड़कर संगठन का विस्तार करना।
सोशल मीडिया एवं मीडिया विभाग: संगठन के विचारों, नीतियों और गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाना।
बैठक में संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष उत्कर्ष सिंह गरेवाल, मीडिया प्रभारी कमल प्रदेश सचिव अभिषेक तिवारी प्रदेश सलाहकार मनीष कौशिक की गरिमामयी उपस्थिति रही।
महिला मोर्चा की ओर से महिला प्रदेश अध्यक्ष बबिता ताम्रकार, किरण सिंह, जूही वर्मा, आशा तिवारी और वंदना शर्मा ने सहभागिता की। इसके साथ ही अभिषेक वर्मा, आर्यन शुक्ला, सौरभ सिंह गरेवाल, रोशनी यादव, प्रांजली मिश्रा और रानी सिंह ने उपस्थित होकर संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
बैठक के अंत में प्रदेश उपाध्यक्ष उत्कर्ष सिंह गरेवाल ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए पूर्ण निष्ठा के साथ समाज हित में कार्य करने की शपथ दिलाई। अंत में मीडिया प्रभारी कमल डिसुजा ने उपस्थित सभी सदस्यों, अतिथियों का आभार व्यक्त किया।














