ब्युरो रिपोट सुरज वाधवानी
सावन में शिवमय हुआ शंकर नगर नयापारा, यादव समाज की शिव महापुराण कथा में उमड़ रहे श्रद्धालु
चकरभाठा/सकर्रा। सावन के पावन महीने में छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज, बिलासपुर के बैनर तले शंकर नगर नयापारा में सात दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। 18 अगस्त से प्रारंभ हुआ यह धार्मिक आयोजन 24 अगस्त तक चलेगा। कथा के दौरान प्रतिदिन समाज के माताएं-बहनें, भाई-बंधु एवं इष्ट-मित्र बड़ी संख्या में पहुंचकर भगवान शिव की महिमा का श्रवण कर रहे हैं।


सावन के पवित्र माह में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान से शंकर नगर नयापारा का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। कथा स्थल पर श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती उपस्थिति समाजजनों की आस्था और उत्साह को दर्शा रही है। समाज के लोग परिवार सहित कथा में शामिल होकर धर्मलाभ ले रहे हैं।

जिला व महानगर पदाधिकारी भी पहुंचे कथा स्थल
इसी क्रम में 22 अगस्त को छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज के जिला एवं महानगर पदाधिकारीगण कथा स्थल पहुंचे और श्री शिव महापुराण का श्रवण किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष दीपक यादव, जिला कोषाध्यक्ष प्रकाश यादव, जिला महामंत्री मनीराम यादव, जिला सदस्य के.के. यादव, नगर सचिव सुरेश यादव, नगर कोषाध्यक्ष पुनाराम यादव, नगर संयुक्त सचिव जवाहर यादव एवं महिला प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष उर्वशी यादव सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं समाजजन उपस्थित रहे।
पदाधिकारियों ने आयोजन में सहभागिता करते हुए समाज की एकजुटता और धार्मिक-सामाजिक समरसता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज को जोड़ने के साथ-साथ नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और सनातन परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं।
समाजजनों से शामिल होने की अपील
आयोजन समिति ने बताया कि कथा का समापन 24 अगस्त को होगा। समाज के सभी माताओं-बहनों, वरिष्ठजनों, युवाओं एवं सम्माननीय सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में कथा स्थल पहुंचकर श्री शिव महापुराण का श्रवण करने का आग्रह किया गया है।
उक्त जानकारी समाजसेवी अश्वनी यादव, तखतपुर द्वारा दी गई।



I finally found a working link for the app. The login process is super smooth and the games load quickly. Definitely worth a try for anyone looking for a stable platform. Check out jljl33applogin