संवाददाता सुरज वाधवानी
लायंस क्लब बिलासपुर स्माइल और गुलदस्ता फाउंडेशन ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी, जताया आभार
बिलासपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर लायंस क्लब बिलासपुर SMILE एवं गुलदस्ता फाउंडेशन द्वारा शहर के रक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था की टीम ने शहर के विभिन्न थानों में जाकर पुलिसकर्मियों को रक्षा सूत्र बांधकर उनकी दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।



कार्यक्रम के दौरान टीम ने:
तारबहार थाना: टीआई रवि शंकर तिवारी एवं उनकी टीम
सिविल लाइन थाना: की टीम
सिटी कोतवाली: टीआई दिनेश राठौर एवं उनकी टीम
सरकंडा थाना: टीआई प्रदीप आर्य, गौतम शुक्ला, धुर्वे सर, भरत राठौर सर एवं उनकी टीम
सहित उपस्थित सभी पुलिस भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर कलाई पर स्नेह की राखी बांधी और मुंह मीठा कराया। इसके साथ ही दिन-रात सुरक्षा में तैनात पुलिस बहनों को भी रक्षा सूत्र बांधकर उनके योगदान का सम्मान किया गया।



संस्था की फाउंडर एवं अध्यक्ष रीता राजगीर ने बताया कि यह आयोजन केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि समाज की सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने वाले वीरों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन है। उन्होंने जानकारी दी कि यह सेवा कार्य पिछले कई वर्षों से लगातार किया जा रहा है, जिसके तहत सरहद पर तैनात सैनिक भाइयों को भी रक्षा सूत्र भेजे जाते हैं और शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर राखी बांधी जाती है।



इस अवसर पर फाउंडेशन की सचिव संगीता लांजेवर, गीता प्रजापति और दृष्टि निर्मलकर विशेष रूप से उपस्थित रहीं। सभी पदाधिकारियों ने एक स्वर में कहा कि पुलिस और समाज के बीच सेवा, सम्मान और विश्वास का यह बंधन हमारे समाज को और अधिक मजबूत बनाता है।














