आदर्श ग्राम ख़बर’ ग्रुप का 11वां स्थापना दिवस आज, जुटेंगे कई दिग्गज
बिलासपुर। ग्रामीण अंचल में जनसंवाद और सूचना का सशक्त माध्यम बन चुका ‘आदर्श ग्राम ख़बर’
व्हाट्सएप ग्रुप आज अपना 11वां स्थापना दिवस मना रहा है।
इस विशेष अवसर पर एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री राकेश गौरव उपस्थित रहेंगे, जबकि अध्यक्षता ग्राम सरपंच श्री धनित्तर सूर्यवंशी करेंगे। इसके साथ ही अतिथियों की श्रृंखला में मंडल महामंत्री मनीष कौशिक, वरिष्ठ कांग्रेस नेता यदुनंदन कौशिक, मंडल अध्यक्ष ध्रुव साहू विशेष रूप से शामिल होंगे। कार्यक्रम में श्री ठाकुर ग्राम देव समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
विगत 11 वर्षों से यह ग्रुप गाँव के हर सुख-दुःख, बधाई संदेशों, वैचारिक विमर्श और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने का मुख्य केंद्र बना हुआ है। गाँव की हर गतिविधि को एक मंच पर लाने का यह प्रयास लगातार सफल रहा है।
ग्रुप एडमिन उमाशंकर साहू ने बताया कि “इस ग्रुप की शुरुआत 29 अगस्त 2015 को की गई थी। इसका मुख्य उद्देश्य गाँव के लोगों को जोड़ने के साथ-साथ दूसरे राज्यों व दूर-दराज के शहरों में बसे गाँव के साथियों तक हर जरूरी जानकारी पहुँचाना था।”
आज 29 अगस्त को ग्रुप सफलतापूर्वक अपने 11 वर्ष पूर्ण कर 12वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। इस ऐतिहासिक अवसर पर ग्रुप एडमिन और श्री ठाकुर ग्राम देव समिति ने सभी ग्रामवासियों को स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया है।















If you are into slots then this is where you need to be. The graphics are great and the winning streaks are real. Give lancar138slot a try and see for yourself.
The graphics on these slots are top notch. It feels much more immersive than other sites I’ve tried. ph20jili is definitely my new favorite spot.