कांकेर पुलिस की डीएसपी प्रतिभा लहरे “नारी शक्ति सम्मान–2026” से सम्मानित
उत्तर बस्तर कांकेर | 30 अगस्त 2026छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा प्रदेश में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं के सम्मान में आयोजित “नारी शक्ति सम्मान समारोह–2026” में जिला उत्तर बस्तर कांकेर की डीएसपी सुश्री प्रतिभा लहरे को विशेष रूप से सम्मानित किया गया है। यह गरिमामय कार्यक्रम रविवार, 30 अगस्त 2026 को रायपुर के जेल रोड स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागृह (चिकित्सा महाविद्यालय) में संपन्न हुआ।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं अध्यक्ष के रूप में माननीय विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह उपस्थित रहे।

महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण में उल्लेखनीय कार्य
पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा के निर्देशन एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में, डीएसपी प्रतिभा लहरे के पर्यवेक्षण में महिला रक्षा टीम एवं महिला सेल द्वारा जिले में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, अधिकारों के प्रति जागरूकता तथा सशक्तिकरण के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। विभिन्न थाना क्षेत्रों, स्कूल-कॉलेजों एवं सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और सहायता सेवाओं की जानकारी देने का काम प्राथमिकता से किया जा रहा है। इसी उत्कृष्ट सेवा और योगदान के लिए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।
यह सम्मान समाज निर्माण में महिलाओं की भागीदारी को रेखांकित करने के साथ-साथ महिला सुरक्षा में जुटे पुलिस बल के लिए भी बेहद प्रेरणादायी है।
कांकेर पुलिस की अपील
कांकेर पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराध, साइबर ठगी, मानव तस्करी, बाल श्रम या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
- डायल: 112
- चाइल्ड हेल्पलाइन: 1098
- महिला रक्षा टीम हेल्पलाइन: 9479155925 (आपकी एक सही समय पर दी गई सूचना किसी का जीवन और सुरक्षा बचा सकती है।)















I’ve been trying a few sites lately and this one is actually smooth. The payouts are fast and the interface is very user friendly. Definitely recommend ph10jilicc to anyone looking for a reliable spot.