संवाददाता रुपचंद अग्रवाल
बिल्हा में बागेश्वर धाम सुंदरकांड मंडल का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, हिंदू राष्ट्र की संकल्पना पर दिया गया जोर

बिल्हा। बिल्हा स्थित हनुमान कुटिया मंदिर में विगत दिनों बिलासपुर जोन प्रभारी उत्तम अग्रवाल एवं प्रतिमा श्रीवास्तव के नेतृत्व में ‘बागेश्वर धाम सुंदरकांड मंडल’ का गठन किया गया। गठन के पश्चात जिला प्रभारी डॉ. के. के. श्रीवास्तव द्वारा समिति के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

इन्होंने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ:
समारोह में प्रमुख रूप से डॉ. आर. सी. अग्रवाल (मंडल प्रभारी), राजेश शर्मा (सह प्रभारी), संजय अग्रवाल (समाज प्रभारी), शैलू शर्मा (सुरक्षा प्रभारी), हरीश गुप्ते, कमल गर्ग (मीडिया प्रभारी), महेश मखीजा (विस्तारक), शंकर यादव (सचिव), जलेश्वर कौशिक (व्यवस्थापक), अनिल शर्मा, कन्हैया मखीजा (गौ सेवा), कन्हैया नौबतका, शिवम नौबतका, प्रथम गुप्ते, राम झूल साहू, गोविंद साहू, सुरेश पांडे तथा मंदिर प्रभारी कैलाश शर्मा सहित लगभग 40 सदस्यों ने शपथ ग्रहण की।

महिला समिति की रही सराहनीय उपस्थिति:
कार्यक्रम में महिला समिति की सक्रिय भागीदारी एवं सहयोग विशेष रूप से सराहनीय रहा। शपथ लेने वाली महिला सदस्यों में सुषमा बघेल, प्रीति बघेल, भारती देवांगन, संगीता वर्मा, ममता सिंह, प्रियंका दुबे, सुरेखा बघेल, हेमलता, बबीता एवं सोनिया नागलिया प्रमुख रूप से शामिल रहीं।

घर-घर सुंदरकांड पाठ से जन-जागरण का संकल्प:
शपथ ग्रहण के उपरांत समिति के मुख्य उद्देश्यों—हिंदू राष्ट्र की संकल्पना को साकार करने तथा घर-घर सुंदरकांड के पाठ के माध्यम से सनातन संस्कृति एवं जन-जागरण फैलाने पर विशेष जोर दिया गया।
कार्यक्रम के उत्तरार्ध में मनमोहक भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसके पश्चात हनुमान चालीसा का पाठ व महाआरती कर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया गया। अंत में बिलासपुर से पधारे सभी प्रभारियों के मार्गदर्शन एवं सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया गया।














