बिलासपुर पुलिस द्वारा धारदार चाकू के साथ गुंडा बदमाश गिरफ्तार, भेजा गया जेल
बिलासपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशन में असामाजिक तत्वों एवं आदतन बदमाशों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक गुंडा बदमाश को अवैध धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया है।

दिनांक 14.09.2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक ज्वाली नाला मेडिकल कॉम्प्लेक्स के पीछे मैदान के पास धारदार हथियार लहराकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गगन कुमार के मार्गदर्शन में थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने तत्काल मौके पर दबिश दी और घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा।
नाम: अंकुश यादव (उम्र 21 वर्ष) पिता: सुरेश यादव निवासी: टीकरापारा, यादव मोहल्ला, थाना सिटी कोतवाली, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 01 नग धारदार चाकू जब्त किया है। आरोपी का यह कृत्य धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत दंडनीय होने से अपराध क्रमांक 519/2026 दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया एवं न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।














