’’आर्शीवाद का दीया’’नरहरदेव विद्यालय के खेल मैदान 51 हजार दीपों से होगा जगमग
17 सितम्बर के शाम को होगा आर्शीवाद दीया कार्यक्रम
उत्तर बस्तर कांकेर, 15 सितम्बर 2026/ नरहरदेव विद्यालय के खेल मैदान में एक साथ 51 हजार दीप जगमगाएंगे। सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितम्बर को सायंकाल 07 बजे आर्शीवाद का दीया कार्यक्रम रखा गया है, जिसमें जिले के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिकों के साथ आम जनता भी शामिल होंगे। कार्यक्रम की तैयारी के लिए जिला पंचायत सीईओ श्री हरेश मण्डावी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों ने आज सुबह नरहरदेव हायर सेकेण्डरी मैदान का निरीक्षण कर आवश्यक तैयारियां प्रारंभ कर दी है। इस अभियान के तहत जिले के सभी विकासखण्डों में भी आर्शीवाद का दीया कार्यक्रम रखा गया है। भानुप्रतापपुर के पीएमश्री विद्यालय, दुर्गूकोंदल के दुर्गा मंच, चारामा विकासखण्ड के पीएमश्री विद्यालय, कोयलीबेड़ा के हाई स्कूल मैदान, अंतागढ़ के उन्मुक्त खेल मैदान और नरहरपुर के उन्मुक्त खेल मैंदान में कार्यक्रम अयोजित किया जाकर एक साथ आर्शीवाद का दीया जलाया जाएगा। इसी प्रकार नगर पालिका परिषद कांकेर अंतर्गत अटल परिसर, गुंडाधूर चौक, ऊपर-नीचे रोड़ और पीजी कॉलेज में भी आर्शीवाद का दीया जलाया जाएगा।

जिले के महत्वपूर्ण स्थलों जैसे-अमृत भारत स्टेशन, पुनर्वास केन्द्र मुल्ला, पीएमश्री विद्यालय चारामा, केन्द्रीय विद्यालय सिंगारभाट, नवोदन विद्यालय करप, पीजी कॉलेज कांकेर, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय अंतागढ़, जंगलवार कॉलेज सिंगारभाट, मावा मोदोल लाइब्रेरी कांकेर और पोस्ट ऑफिस कांकेर में आर्शीवाद का दीया जलाया जाएगा। जिले के सभी विकासखण्डों के पांच-पांच ग्राम पंचायतों के सभी घरों में आर्शीवाद का दीया जलाने का लक्ष्य रखते हुए प्रशासन द्वारा सभी परिवारों को अपने घरों में दिया जलाने की अपील की गई है। कांकेर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत डुमाली, ग्राम पंचायत गोविंदपुर, ग्राम पंचायत माकड़ी सिंगराय, ग्राम पंचायत तेलावट और ग्राम पंचायत गोतपुर।

इसी प्रकार नरहरपुर विकासखण्ड में महाविद्यालय नरहरपुर, एकलव्य विद्यालय मे भी आर्शीवाद का दीया जलाया जाएगा। इसके अलावा ग्राम पंचायत सरोना, चवांड, जामगांव, अभनपुर, किशनपुरी और उमरादाह। अंतागढ़ विकासखण्ड के कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय में आर्शीवाद का दीया जलाया जाएगा, इसके अलावा ग्राम पंचायत आमाबेड़ा, हिमोड़ा, गोडरी, ग्राम पंचायत नवागांव, बड़ेतोपाल, सरण्डी के साथ ही कोयलीबेड़ा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत उलिया, माहला, केसेकोड़ी, विष्णुपुर, मदले, कापसी (दुर्गामंच), सिकसोड़ और सुलंगी। दुर्गूकोंदल विकासखण्ड के पीएमश्री स्कूल में आर्शीवाद का दीया जलाया जाएगा, इसके अलावा ग्राम पंचायत भीरावाही, आमाकड़ा, चउरगांव, कराठी और मेड़ो। भानुप्रतापपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत सेलेगांव, भानबेड़ा, संबलपुर, कंेवटी और नारायणपुर। चारामा विकासखण्ड के महाविद्यालय जैसाकर्रा में आर्शीवाद का दीया जलाया जाएगा, इसके अलावा ग्राम पंचायत पुरी, लखनपुरी, हल्बा, हाराडुला, दरगहन के सभी घरों में दीया जलाने का लक्ष्य रखते हुए सभी परिवारों से अपने घरों में आर्शीवाद का दीया जलाने की अपील की गई है।
जिला प्रशासन द्वारा जिले के विशिष्टजन- पद्मश्री श्री अजय मण्डावी कांकेर, गोंडी धर्माचार्य श्री शेर सिंह आंचला दमकसा और कलाकार श्री हिरेश सिन्हा चारामा को भी अपने घरों आर्शीवाद का दीया जलाने का अनुरोध किया गया है।



Finally found a site that actually pays out on time. The variety of games is impressive and keeps me entertained for hours. pklucky71