नृसिंहनाथ मंदिर में भव्य अनुष्ठान: विश्वकर्मा पूजा और पीएम मोदी के जन्मदिन पर जले शुद्ध देसी घी के दीपक
सकरी हाँफा के ऐतिहासिक नृसिंह नाथ मंदिर में आज भगवान विश्वकर्मा पूजा और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के पावन अवसर पर एक भव्य अनुष्ठान का आयोजन किया गया इस दोहरे उत्सव को लेकर श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों में भारी उत्साह देखने को मिला।सुबह से ही मंदिर परिसर को गेंदे के फूलों और आकर्षक विद्युत सज्जा से भव्य रूप से सजाया गया था। अनुष्ठान की शुरुआत देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा के विशेष पूजन-अर्चन और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई!

जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य के लिए विशेष मंत्रों द्वारा आशीर्वाद दिया गया इस भव्य आयोजन का मुख्य आकर्षण मंदिर परिसर में शुद्ध देसी घृत (घी) के दीपकों का प्रज्वलन रहा महाआरती के दौरान पूरा मंदिर परिसर देसी घी के दीपकों की रोशनी और सुगंध से सराबोर हो उठा उपस्थित श्रद्धालुओं ने “जय बाबा विश्वकर्मा” और “हर-हर महादेव” के जयघोष से वातावरण को भक्तिमय बना दिया इस भव्य अनुष्ठान के मुख्य आकर्षण के रूप में श्रीरामचरितमानस का संगीतमय पाठ आयोजित किया गया कुशल मानस मर्मज्ञों द्वारा किए गए चौपाइयों के पाठ से पूरा वातावरण अत्यंत पवित्र और भक्तिमय हो गया।

उपस्थित भक्तों ने भी पूरी श्रद्धा के साथ प्रभु श्रीराम की आराधना की मुख्य पुजारी आचार्य धनेश उपाध्याय जी ने बताया कि आज का दिन बेहद विशेष है एक तरफ जहाँ हम सृष्टि के रचयिता और शिल्प कला के देवता भगवान विश्वकर्मा की पूजा कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ देश को विकास के पथ पर आगे ले जाने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। इसी उपलक्ष्य में मंदिर में विशेष शांति पाठ और का आयोजन किया गया, ताकि देश में सुख, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे।इस अवसर पर स्थानीय मानस परिवार सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर सभी भक्तों के बीच शुद्ध देसी घी से बने प्रसाद का वितरण किया गया इस भव्य आयोजन में पंडित रामकुमार उपाध्याय, पंडित रमेश अवस्थी, पंडित डॉ महेंद्र दुबे, पंडित संजय तिवारी, पंडित किरण दुबे, पंडित केजू राम शर्मा, भेदी कैवर्त, पंडित रमेश उपाध्याय , रामलाल कश्यप,माधव श्रीवास,भगवत प्रसाद साहू, पंडित जितेंद्र तिवारी,अवधेश गुप्ता, सुखाऊ कैवर्त, प्रीतेश श्रीवास, श्रीमती आंचल पाण्डे, सुश्री सोनल उपाध्याय आदि भक्त उपस्थित रहे



