ब्युरो रिपोट जय खटवानी
कांकेर शहर में 16 फीट की विशाल गणेश प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र, गांधी चौक में उमड़ रहा श्रद्धालुओं का जनसैलाब
कांकेर। शहर के गांधी चौक (पोस्ट ऑफिस के बगल में) स्थित गणेश पंडाल इन दिनों पूरे क्षेत्र में भक्ति और आकर्षण का मुख्य केंद्र बना हुआ है। ‘श्री श्री बालाजी परिवार’ के तत्वावधान में स्थापित 16 फीट की भव्य और विशाल गणेश प्रतिमा के दर्शन के लिए रोज शाम श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ रहा है।

इस आयोजन की सबसे खास बात यह है कि इस पूरी भव्य व्यवस्था की कमान 17-18 साल के युवा बालकों की टीम ने संभाल रखी है। इन छोटे-छोटे बच्चों की निष्ठा, कड़ी मेहनत और टीम वर्क की पूरे शहर में जमकर सराहना हो रही है। युवाओं ने अपनी सोच और भक्ति भाव से गांधी चौक के इस गणेश उत्सव को एक नया रूप दिया है।
प्रतिदिन संध्या आरती के समय पंडाल में अलौकिक दृश्य देखने को मिलता है। ढोल-नगाड़ों की थाप और ‘जय गणेश’ के जयकारों के साथ पूरा वातावरण भक्तिमय हो जाता है। बालाजी परिवार की इस पहल ने न केवल धार्मिक माहौल बनाया है, बल्कि युवाओं के सकारात्मक सामूहिक प्रयास की मिसाल भी पेश की है।
समिति के सदस्यों ने शहर के सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से शाम की आरती में शामिल होकर श्री गणेश जी का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।



