बिलासपुर रेंज साइबर थाना की बड़ी कार्रवाई: म्यूल बैंक खातों से साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 02 गिरफ्तार
बिलासपुर। बिलासपुर रेंज साइबर थाना पुलिस ने साइबर वित्तीय अपराधों में इस्तेमाल होने वाले म्यूल बैंक खातों के एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया मुख्य आरोपी राहुल जाट मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले का निवासी है।

छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक, शाखा मंगला में संचालित ‘सावरिया इंटरप्राइजेस’ के खाते में महज कुछ ही दिनों के भीतर 12 लाख रुपये से अधिक की संदिग्ध राशि का हस्तांतरण पाया गया।
आरोपी आम लोगों को कमीशन का लालच देकर उनके नाम से बैंक खाते खुलवाते थे। इसके बाद इन खातों, उनसे जुड़े मोबाइल नंबरों और बैंकिंग एक्सेस को साइबर ठगों को ट्रांसफर के लिए उपलब्ध कराया जाता था।
साइबर टीम ने बैंक स्टेटमेंट, केवाईसी (KYC) दस्तावेज, मोबाइल नंबरों और तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण कर इस नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ा और आरोपियों को दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपी:
- अमृत लाल जाट रााहुल जाट (35 वर्ष), निवासी: ग्राम घोसला, जिला उज्जैन (मध्य प्रदेश)
यह पूरी कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज श्री रामगोपाल गर्ग (भा.पु.से.) एवं पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन और नोडल अधिकारी श्री गगन कुमार (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में रेंज साइबर थाना पुलिस द्वारा संपन्न की गई।
पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य बैंक खातों, कमीशन लेने वाले संदिग्धों और साइबर अपराधियों की गहनता से जांच कर रही है। जल्द ही मामले में अन्य गिरफ्तारियां होने की संभावना है।



