लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा ने डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट पर्यावरण के साथ की बालिका सम्मान सेवा गतिविधि
डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट पर्यावरण के अंतर्गत लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा ने गनियारी के पास चना डोंगरी शासकीय हाई स्कूल में वृक्षारोपण का कार्यक्रम रखा जिसमें 10 पौधे स्कूल प्रांगण में गड्ढे करवाकर आम बरगद नीम करण अर्जुन आमला भूमि आंवला के पौधे लगाए और स्कूल की इको क्लब की बच्चियों को 10 पौधे सुरक्षित स्थान में लगाने हेतु एवं उनका संरक्षण उचित प्रकार से हो सके इस उद्देश्य से स्कूल की प्राचार्य सुनीता बाजपेई के निर्देश में दिए गए क्योंकि वृक्षारोपण के साथ-साथ उनका संरक्षण अत्यंत आवश्यक है पर्यावरण संरक्षण के अंतर्गत अभी तक वसुंधरा क्लब ने कम से कम 500 पौधे हर ग्रामीण इलाके में स्कूल प्रांगण में एवं गवर्नमेंट ऑफिस में लगवा चुका है!

इसके अलावा ईको क्लब की बच्चियों जिनका की प्रमुख काम स्कूल के पर्यावरण को स्वच्छता संरक्षण प्रदान करना होता है उन्हें अपने क्लब प्रोजेक्ट बालिका सम्मान के अंतर्गत उपहार देकर सम्मानित भी किया गया ।

यह कार्य अध्यक्ष संजना मिश्रा जी के द्वारा किया गया उपस्थित सदस्यों में सचिव मंजू मिश्रा कोषाध्यक्ष गायत्री रीजन चेयरपर्सन अर्चना तिवारी सलमा बेगम रेणुका मसीह सावित्री जायसवाल आदि सदस्य उपस्थित रहे क्योंकि क्लब का प्रोजेक्ट बालिका सम्मान है इसलिए वसुंधरा क्लब से यह सही हुआ गतिविधि ज्यादा से ज्यादा की जाती है इसके अलावा पर्यावरण डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट के साथ-साथ क्लब ने इसे अपना परमानेंट प्रोजेक्ट भी बनाया है इसी बात को ध्यान में रखते हुए हर क्षेत्र में पौधा रोपण लगातार किया जाता है



