लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा की अध्यक्ष संजना मिश्रा ने किया विशाल भंडारे का आयोजन गणेश उत्सव के उपलक्ष पर
अपनी निरंतर सेवा गतिविधियोंके अंतर्गत वसुंधरा क्लब ने विशाल भंडारे का आयोजन किया जिसमें अध्यक्ष संजना मिश्रा जी का सहयोग रहा यह कार्यक्रम उसलापुर चौक पर रखा गया जहां पर आम जनता का आना-जाना काफी होता है।


भंडारे में खिचड़ी का भोग प्रसाद वितरण के रूप में किया गया।


उपस्थित सदस्यों में सचिव मंजू मिश्रा रीजन चेयरपर्सन अर्चना तिवारी, सुधा परिहार, चांदनी सक्सेना, उपाध्यक्ष मंगला कदम, अनिमा मिश्रा, रेणुका मसीह सभी ने खिचड़ी वितरण में अपना सहयोग किया लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा ने हंगर फूड फॉर भूखे को भोजन खिलाना इसे अपने परमानेंट प्रोजेक्ट में शामिल किया है और बिलासपुर के हर क्षेत्र में निरंतर यह सेवा गतिविधि भोजन वितरण की वसुंधरा क्लब के द्वारा की जाती है ताकि इसमें ज्यादा से ज्यादा लोग लाभान्वित हो सके आज के इस कार्यक्रम में 500 लोगों ने लाभ उठाया



