
बिलासपुर : पूर्व मंत्री एवं बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल के जन्मदिन के अवसर पर आज नगर में भारी उत्साह और जश्न का माहौल देखने को मिला। सुबह से ही उनके निवास और कार्यालय में बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
इस विशेष अवसर पर केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने मुख्य रूप से उपस्थित होकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने अमर अग्रवाल के दीर्घायु जीवन और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए अपना आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दीं। वहीं प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने भी बिलासपुर विधायक से मुलाकात कर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इसी क्रम में बधाई देने वालों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स बिलासपुर के आयुक्त तथा ग्राम पंचायत सेंदरी के जनपद सदस्य के साथ जनपद उपाध्यक्ष विक्रम सिंह ठाकुर एवं अवधेश ने भी एक साथ पहुंचकर अमर अग्रवाल को पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिन की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में भारी संख्या में जनप्रतिनिधि, संगठन के पदाधिकारी और युवा कार्यकर्ता शामिल हुए। भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तर मंडल के महामंत्री संस्कार सोनी, युवा उद्योगपति साहिल गुप्ता एवं राहुल ताम्रकार ने अमर अग्रवाल को बधाई संदेश देते हुए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस दौरान जिला प्रशिक्षण सह-प्रमुख भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
भाजपा शहर मीडिया प्रभारी दुर्गेश पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि जन्मदिन के उपलक्ष्य में दिनभर उत्सव जैसा माहौल रहा। विभिन्न मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ दिनभर में लगभग 10 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने पहुंचकर अपने जनप्रिय नेता को शुभकामनाएं दीं।



