तखतपुर प्रखंड समिति सदस्यों ने भागवत कथाकार का किया सम्मान ! अश्विनी यादव की रिपोट
चकरभाठा/सकर्रा। ग्राम गिरधौना में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा कार्यक्रम में तखतपुर प्रखंड समिति के सदस्यों ने भागवत कथाकार का पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

समिति सदस्यों ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा भारतीय सनातन संस्कृति, धर्म और संस्कारों का महत्वपूर्ण आधार है। ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में आध्यात्मिक चेतना, संस्कार और सामाजिक एकता को बढ़ावा मिलता है।

कार्यक्रम के दौरान समिति सदस्यों ने कथा आयोजन की सराहना करते हुए धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में निरंतर सहयोग करने की बात कही।
इस अवसर पर मोती लाल यादव, शंभु दयाल साहू, भूपेंद्र कौशिक, राजा यादव, मोहन श्रीवास, इंदु प्रकाश श्रीवास, जयपाल यादव, ताराचंद एवं मनीष रजक सहित समिति के सदस्य और स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित रहे।



