
एक दिन पहले ₹18.67 करोड़ के कार्यों के बाद आज फिर विकास का महाभियान; 6 ग्राम पंचायतों में सड़क, शिक्षा, अधोसंरचना एवं जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों को मिली गति
बिलासपुर, 24 सितंबर 2026।
बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की श्रृंखला लगातार दूसरे दिन भी जारी रही। एक दिन पहले ₹18.67 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं शिलापूजन किए जाने के बाद आज फिर विधानसभा क्षेत्र की रमतला, सेमरताल, सिंघरी, सरवनदेवरी, रानीगांव एवं लोफंदी ग्राम पंचायतों में कुल ₹1,394.17 लाख अर्थात लगभग ₹13.94 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सड़क परियोजनाओं का शिलापूजन तथा पूर्ण विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया।
लगातार दो दिनों में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की शुरुआत से बेलतरा विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, अधोसंरचना और जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों को गति मिली है। लगातार दूसरे दिन हुए विकास कार्यों के भूमिपूजन-शिलापूजन ने क्षेत्र में जारी विकास कार्यों की निरंतरता को और मजबूत किया है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला रहे, जबकि जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर जिला महामंत्री श्री जनक देवांगन, मंडल अध्यक्ष श्री मनीष कौशिक सहित भाजपा पदाधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि, संबंधित विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
रमतला में ₹27 लाख के 5 विकास कार्यों का भूमिपूजन
ग्राम पंचायत रमतला में ₹27 लाख की लागत से 5 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इनमें व्यावसायिक परिसर उन्नयन, प्राथमिक शाला भवन उन्नयन एवं शेड निर्माण, पंचायत भवन के पास अहाता निर्माण तथा शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में शौचालय निर्माण सहित अन्य कार्य शामिल हैं।
सेमरताल में ₹1.24 करोड़ की प्रधानमंत्री ग्राम सड़क परियोजना का शिलापूजन
ग्राम पंचायत सेमरताल में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सेमरताल से नवापारा व्हाया आवासपारा तक 1.32 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण के लिए ₹124.12 लाख अर्थात ₹1.24 करोड़ की लागत से शिलापूजन किया गया। यह परियोजना ग्रामीणों को बेहतर सड़क संपर्क उपलब्ध कराने और आवागमन को सुगम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण है।
सिंघरी में ₹1.33 करोड़ के 7 विकास कार्यों का भूमिपूजन
ग्राम पंचायत सिंघरी में ₹133.33 लाख अर्थात ₹1.33 करोड़ की लागत से 7 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इनमें मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के अंतर्गत 0.90 किलोमीटर गौरव पथ सीसी सह नाली निर्माण, विद्यालय अहाता, नाली निर्माण, सीसी सड़क तथा बालिका शौचालय निर्माण सहित विभिन्न कार्य शामिल हैं।
सरवनदेवरी में ₹1.20 करोड़ के 17 विकास कार्यों का भूमिपूजन
ग्राम पंचायत सरवनदेवरी में ₹119.80 लाख अर्थात लगभग ₹1.20 करोड़ की लागत से 17 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इनमें मुक्तिधाम अहाता, महिला सदन के पास मैदान समतलीकरण, तालाब पचरी, स्कूल प्रार्थना शेड, सांस्कृतिक मंच, आंगनबाड़ी उन्नयन, अटल डिजिटल सुविधा केंद्र, नाली एवं सीसी सड़क सहित ₹16.73 लाख की लागत से महिला सदन भवन निर्माण शामिल है।
रानीगांव में ₹6.62 करोड़ की बड़ी सौगात, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क परियोजना का शिलापूजन
ग्राम पंचायत रानीगांव में कुल ₹662.13 लाख अर्थात ₹6.62 करोड़ की लागत से 3 महत्वपूर्ण विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं शिलापूजन किया गया।
इनमें बैगीन मंदिर से मुक्तिधाम तक सीसी सड़क निर्माण तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रानीगांव में सामुदायिक शेड निर्माण का भूमिपूजन किया गया।
वहीं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत कलमटीकर से भरदैया डीह व्हाया रानीगांव तक 6.50 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण के लिए ₹636.63 लाख अर्थात ₹6.37 करोड़ की लागत से शिलापूजन किया गया।
लोफंदी में ₹3.28 करोड़ के कार्य, लोकार्पण एवं शिलापूजन
ग्राम पंचायत लोफंदी में कुल ₹327.79 लाख अर्थात ₹3.28 करोड़ की लागत के 8 विकास कार्यों में भूमिपूजन, लोकार्पण एवं शिलापूजन किया गया।
भूमिपूजन
श्यामलाल के घर से कार्तिक के घर तक सीसी सड़क — ₹5 लाख
लोकार्पण
देवांगन समाज सामुदायिक भवन के पास छतयुक्त शेड — ₹15 लाख
परमेश्वरी मंच निर्माण — ₹2 लाख
हाईस्कूल भवन में कंप्यूटर कक्ष एवं लाइब्रेरी — ₹15 लाख
अटल डिजिटल सेवा केंद्र — ₹5 लाख
शासकीय प्राथमिक शाला नवापारा में अतिरिक्त कक्ष — ₹8 लाख
आदिवासी मंच निर्माण — ₹2 लाख
शिलापूजन
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत लोफंदी फोकटपारा से नवापारा तक 2.90 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण — ₹275.79 लाख अर्थात ₹2.76 करोड़
“विकास किसी जाति, धर्म या वर्ग की सीमा में नहीं बंधता” — सुशांत शुक्ला
इस अवसर पर बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में विकास का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। सरकार की योजनाएं पात्र हितग्राहियों तक बिना भेदभाव पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से गरीब परिवारों को पक्का मकान, आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से पात्र परिवारों को ₹5 लाख तक के उपचार की सुविधा, महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत ₹1,000 प्रतिमाह तथा जरूरतमंद परिवारों को 35 किलो खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है।
विधायक श्री शुक्ला ने कहा, “प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सबका साथ, सबका विकास के संकल्प और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के सुशासन में गांव-गांव तक विकास की नई तस्वीर बन रही है। विकास किसी जाति, धर्म या वर्ग की सीमा में नहीं बंधता। हमारा प्रयास है कि बेलतरा विधानसभा में विकास का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे।”
उन्होंने कहा कि सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, महिला सशक्तिकरण, डिजिटल सुविधा और अन्य मूलभूत अधोसंरचनाओं के विस्तार के साथ बेलतरा विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों की यह श्रृंखला निरंतर जारी रहेगी।
कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी, जिला महामंत्री श्री जनक देवांगन, मंडल अध्यक्ष श्री मनीष कौशिक, रत्नाकर मोनू श्रीवास, मणीदास मानिकपुरी, पवन हरिओम कश्यप, लक्ष्मी सिन्हा, योगेश्वर दुबे, अनिल पाण्डेय, दिनेश सिंह, अंकुर सिंह, मनोज पटेल, पोमन सिंह, यशवंत सिंह, प्रकाश कमल सेन, अंजनी गड़ेवाल, कुंती मेहर, संजीवनी सिंह, शैल कश्यप, सरपंच सकुंतला काछी, अयोध्या देवांगन, धनेत्तर सूर्यवंशी, दिव्या रूपेश कोरी, राजकुमार कोरी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधिगण, भाजपा पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।



Sexy japanese wanna beEuro sex pixVirgin mobipe blochk callsClothed mistress pusdy lickedKarissa gilham
nakedSouth carolina gayDo pistol rounds penetrate vvehicles xnxx
Free lane porn star sunnyOlcer german blowjobReal yoing nude videoErotic ssee threough scsrf picsUsedd bottom plowBoob enlargement creamStryp sexDogs anal lands https://xnxxvids.cc Strip bimingham cityPornos putas videos gratisSexy nylon picsGay guy lubetubeAyo pornography ayo technologyAdult sexy ecardCat doll new
pussy who xnxx Naruito tsunade hentaai anime pornMy aunts open pussyGovernmebt publication on teens and religionVintage postcard shopTeen only video pornCha cha hustler honey 1986Paris hilton xxx vid
Great local experience and the payment methods are very flexible. It feels like they actually understand what players here want. Highly suggest pisokingph.