बूथ 225 परसदा (भ) में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने सुनी ‘मन की बात’, प्रधानमंत्री के विचारों को बताया प्रेरणादायी
प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम से मिलती है राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा – कौशिक
बिल्हा / परसदा (भ) :- पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक ने आज बिल्हा विधानसभा अंतर्गत बूथ क्रमांक 225, ग्राम पंचायत परसदा (भ) में यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय जनसंवाद कार्यक्रम ‘मन की बात’ के विशेष प्रसारण का श्रवण किया। इस अवसर पर श्री कौशिक ने बूथ के कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणजनों के साथ बैठकर प्रधानमंत्री जी के संवाद को ध्यानपूर्वक सुना। प्रधानमंत्री जी ने इस दौरान राष्ट्रहित, जनभागीदारी, नवाचार, युवा शक्ति, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं देश की विभिन्न उपलब्धियों से जुड़े प्रेरणादायी विषयों पर अपने विचार साझा किए।

श्री कौशिक ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों को एक सूत्र में जोड़ने का सशक्त माध्यम है। प्रधानमंत्री जी द्वारा इसमें समाज के उन गुमनाम नायकों और सकारात्मक प्रयासों को सामने लाया जाता है, जो राष्ट्र निर्माण में अपना अमूल्य योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के विचारों को आत्मसात कर हम सभी को स्वच्छ भारत, आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। ‘मन की बात’ के माध्यम से देशवासियों से सीधे जुड़ने का यह अनूठा प्रयास सदैव हम सभी को नई प्रेरणा प्रदान करता है। इस दौरान भाजपा के मंडल पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, बूथ के कार्यकर्ता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।



