मुरु में क्रांति सेना की बैठक, संगठन विस्तार और चुनावी तैयारियों पर मंथन
चकरभाठा/सकर्रा। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना की ओर से ग्राम पंचायत मुरु के पटेल सामाजिक भवन में बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार, आगामी चुनाव की तैयारियों और ग्राम स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष अनिल पाली ने कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर दिया। जिला संयोजक मनोज कौशिक ने संगठन की आगामी रूपरेखा रखी, वहीं जिला युवा अध्यक्ष संजु भोयरा ने युवाओं को संगठन से जोड़ने की बात कही।


बैठक में गांव की सड़क, नाली, पेयजल, बिजली, साफ-सफाई सहित विभिन्न मूलभूत समस्याओं पर भी चर्चा हुई। समस्याओं को चिन्हित कर संबंधित विभागों के समक्ष रखने और निराकरण के लिए पहल करने पर जोर दिया गया। इस दौरान ब्लॉक उपाध्यक्ष लोकेश निषाद, पीयुष निषाद, भारत कौशिक, संजय कौशिक,कॆशर पटेल,अश्वनी यादव ,नरेंद्र यादव, अविनाश साहू, महेश्वर पटेल एवं विशाल कौशिक सहित संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



