कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने पीएम श्री नरहरदेव स्कूल का किया औचक निरीक्ष णकक्षा 9वीं से 12वीं तक संचालित तिमाही परीक्षाओं का लिया जायजा
उत्तर बस्तर कांकेर, 28 सितंबर 2026/ कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने आज जिला मुख्यालय कांकेर स्थित शासकीय पीएम श्री नरहरदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों की तिमाही परीक्षाएं संचालित हो रहा है।

कलेक्टर श्री कुमार ने विभिन्न कक्षाओं में पहुंचकर परीक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया और विद्यार्थियों को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित वातावरण में परीक्षा देते हुए देखा।
उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, विद्यार्थियों की संख्या, परीक्षा व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में प्राचार्य श्रीमती रचना श्रीवास्तव से जानकारी ली। कलेक्टर ने विद्यालय में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों एवं व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।



