
सेमरताल – ग्राम सेमरताल में सेवा संकल्प अभियान को आगे बढाते हुए युवाओं ने महात्मा गाँधी की प्रतिमा स्थित चौक की सफाई की। स्वच्छता कार्यक्रम में चौक के अंदर खरपतवार, कचडा, गोबर सहित गंदगी को पूरी तरह साफ किया गया। ये ऐसे युवा हैं जिनकी उम्र चालीस से ऊपर हैं। साथ ही ये सभी अपने अपने क्षेत्र में स्थापित हैं। कोई राजनीति में सक्रिय, कोई शिक्षक, कोई किसान, कोई पत्रकार तो कोई व्यवसायी हैं। इन सभी ने स्वच्छता के अनुकरणीय कार्य किया है। इन सभी के द्वारा महात्मा गाँधी के जयकारे के साथ देश के लिए किए गये उनके बलिदान को याद किया। साथ ही कल दो अक्टूबर को गाँधी जयंती पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विघालय परिसर में सफाई करने के लिए ग्रामवासियों को आह्वान किया है। सुबह 8 बजे गाँधी की मूर्ति पर माल्यार्पण उपरांत, चँदैनी गोंदा सभागार में सर्वधर्म प्रार्थना किया जाएगा, तत्पश्चात विघालय परिसर में सफाई किया जाएगा। आज के सेवा संकल्प कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष मनीष कौशिक, प्रबंध समिति के अध्यक्ष सतीश धीवर, वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश सिंह, व्याख्याता अनिल कुमार वर्मा, संकुल समन्वयक ओमप्रकाश वर्मा, पोमन सिंह, पत्रकार उमाशंकर साहू, आचार्य रवीन्द्र नाथ गहवई, पवन धीवर, विकास कौशिक, सुनील धीवर एवं सुरेश कौशिक ने श्रमदान किया।


