यादव समाज की मातृशक्ति ने भरी हुंकार, हर गांव में महिला टीम बनाने पर जोर
संवाददाता:अश्वनी यादव
बिलासपुर/दुर्ग भिलाई। छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज पंजीयन क्रमांक 5066 के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय जगनिक यादव के निर्देशानुसार महिला संगठन को सशक्त बनाने दुर्ग-भिलाई-3 में एक दिवसीय बैठक आयोजित की गई। प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ श्रीमती सैलाना बी.एल. यादव एवं श्रीमती कविता महेश यादव, जनपद सदस्य एवं महिला प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष तखतपुर ने संगठन विस्तार पर चर्चा करते हुए कहा कि समाज की मजबूती में मातृशक्ति की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। हर गांव में महिला टीम गठित करने, महिलाओं को संगठन में जिम्मेदारी देने तथा बेटियों की शिक्षा, रोजगार और कौशल विकास को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।

बैठक में बिलासपुर जिला अध्यक्ष सुश्री दीपा यादव, प्रदेश महामंत्री सुनीता यादव, उपाध्यक्ष संध्या यादव, कोषाध्यक्ष मंजू यादव, नगर अध्यक्ष संजू यादव, महासमुंद जिला अध्यक्ष सारिका यादव, मुंगेली जिला अध्यक्ष, दुर्ग जिला अध्यक्ष श्रीमती ज्योति यादव, उपाध्यक्ष कुंती यादव सहित सती यादव, प्रमिला यादव, हेमलता यादव एवं ग्रामीण अध्यक्ष नेहा यादव पाटन सहित महिला पदाधिकारी उपस्थित रहीं। बैठक में वरिष्ठों के अनुभव, मातृशक्ति के नेतृत्व और युवाओं की ऊर्जा के समन्वय से संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का संकल्प लिया गया। हर गांव में मातृशक्ति, हर बेटी को शिक्षा और हर महिला को सम्मान के संदेश के साथ जय श्री कृष्ण, जय यादव, जय माधव के जयघोष गूंजे।



Really impressed with the variety of games available here. It keeps things exciting and the customer support is top notch. Cheers to okbetgamesonline
If you are looking for the best collection of Jili games, this is the spot. Everything loads fast and the wins feel rewarding. Big thanks to jiliigames.