जिला पंचायत सामान्य सभा की अब बैठक 30 अक्टूबर को
उत्तर बस्तर कांकेर 27 अक्टूबर 2026/ जिला पंचायत कांकेर की सामान्य सभा की बैठक अब 30 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यह बैठक 28 अक्टूबर को आयोजित होनी थी, जिसे संशोधित कर अब 30 अक्टूबर निर्धारित किया गया है। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण नरेटी की अध्यक्षता में बैठक पूर्वान्ह 11 बजे से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी। बैठक में निर्धारित एजेंडानुसार विभिन्न विषयों पर चर्चा तथा संबंधित विषयों की समीक्षा की जाएगी।



