
BHARTENDU KAUSHIK (REPORTER)
बिलासपुर/ इस वक्त की बडी खबर छत्तीसगढ़ के दुर्ग से सामने आ रही है। जहा बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान को चाकू मारने वाला आरोपी दुर्ग में पकड़ा गया है। जानकारी के मुताबिक हमलावर ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस में पकड़ा गया है। शालीमार ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस मुंबई से कोलकाता के लिए चलती है। उसे दुर्ग आरपीएफ ने गिरफ्तार किया है। आरपीएफ दुर्ग ने मुंबई पुलिस को सूचना दे दी है। दुर्ग RPF पोस्ट ने सैफ के हमलावर को गिरफ्तार किया है।
सैफ अली खान पर हमला मामले में एक संदिग्ध को छत्तीसगढ़ के दुर्ग से हिरासत में लिया गया है। संदेही की पहचान मुंबई से मिले इनपुट के आधार पर की गई। दुर्ग आरपीएफ की टीम ने संदेही को ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस के जनरल डिब्बे से पकड़ा है। आरपीएफ की टीम युवक को अपनी कस्टडी में लेकर पूछताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिक, मुंबई पुलिस की जांच के दौरान कुछ नंबर मिले थे। जांच में एक संदेही का लोकेशन मुंबई से चलने वाली ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस में मिला।


मुंबई पुलिस को ये भी पता चला कि, ट्रेन दुर्ग से होकर गुजरने वाली है। मुंबई पुलिस ने इसकी सूचना तत्काल दुर्ग आरपीएफ को दी। इनपुट के आधार पर जैसे ही ट्रेन दुर्ग में रूकी। आरपीएफ पुलिस ने ट्रेन के जनरल डिब्बे से संदेही को पकड़ा। ट्रेन आज दोपहर 1:30 बजे दुर्ग स्टेशन पहुंची थी। संदेही युवक की पहचान मुंबई पुलिस से भेजे गये फोटो के आधार पर की गई।
संदेही को आरपीएफ की टीम अपनी कस्टड़ी में रखी है। बताया जा रहा है कि मुंबई पुलिस संदेही की कस्टडी लेने के लिए निकल गई है। फिलहाल दुर्ग की आरपीएफ टीम युवक से पूछताछ कर रही है। रात 8 बजे मुंबई से टीम दुर्ग पहुंचेगी। जानकारी के मुताबिक पुलिस को संदेही के जो मोबाइल नंबर मिले हैं, वो डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव के किसी राजेंद्र कोड़ेपे के नाम पर दर्ज है।