लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा ने दुर्गा उत्सव समितियों का किया सम्मान
नवरात्रि के पावन अवसर पर जगह-जगह दुर्गा पंडाल लगाए गए जिसमें विभिन्न तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया गया गीत संगीत प्रतियोगिता ड्राइंग प्रतियोगिता गरबा डांस फैंसी ड्रेस एवं विभिन्न तरह की फिजिकल एक्टिविटी कराई गई जिसमें वसुंधरा क्लब ने महामाया विहार स्थित दुर्गा पंडाल में उन बच्चों को पुरस्कृत किया जिन्होंने प्रतियोगिता में भाग लिया एवं विजेता घोषित हुए साथ ही दुर्गा पंडाल में कार्यभार संभालने वाले सभी कार्यकर्ताओं को भी शॉल श्रीफल से संमानित किया !


एवं प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों को पुरस्कृत उपहार देकर किया गया इसके साथ ही साथ हर वर्ष की तरह दुर्गा झांकी दशहरे के दिन निकाली गई जिसमें क्लब की डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन शोभा त्रिपाठी जी द्वारा अपने पूर्वजों की स्मृति में सर्वश्रेष्ठ दुर्गा झांकियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया !l



वसुंधरा क्लब द्वारा इस तरह के धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने का उद्देश्य सनातन धर्म के साथ-साथ एक जन समुदाय को अपनी परंपराओं और धर्म संस्कृति से जोड़ना है साथ ही बच्चों को पुरस्कृत करके उनका उत्साह वर्धन करना ताकि वे समझे की 9 दिन नवरात्रि के अवसर पर क्या महत्वपूर्ण है साथ ही झांकियो में सर्वश्रेष्ठ झांकियां को सम्मानित करने का उद्देश्य 9 दिन उनके कार्य को उनकी मेहनत को सराहा गया एवं अपने पूर्वजों को सच्चे दिल से श्रद्धांजलि देने का यह सुनहरा अवसर रहा जिसमें मंजू मिश्रा सचिव विनीता मिश्रा एवं डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन लायन डॉक्टर शोभा त्रिपाठी जी का विशेष सहयोग रहा साथ में उपस्थित रहीं अध्यक्ष संजना मिश्रा एवं रीजन चेयरपर्सन अर्चना तिवारी



