कांकेर जिले में कल सभी आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
चक्रवाती तूफान और अतिवृष्टि को देखते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग का आदेश
कांकेर, 27 अक्टूबर 2026। बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान और संभावित अतिवृष्टि के मद्देनजर कांकेर जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में कल, 28 अक्टूबर 2026, बुधवार को अवकाश रहेगा।
जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कलेक्टर के निर्देशानुसार जारी आदेश में कहा गया है कि भारी बारिश के कारण बच्चों के आंगनबाड़ी केंद्रों तक आने-जाने में होने वाली संभावित समस्याओं को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।



