सिद्ध बघर्रा मंदिर में कार्तिक संकष्टी चतुर्थी पर भव्य अनुष्ठान,
सकरी स्थित ग्राम हाँफा के सिद्ध बघर्रा पाठ भगवान नृसिंह नाथ मंदिर पर कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की संकष्टी गणेश चतुर्थी के पावन और शुभ संयोग पर आज मंदिर परिसर में भव्य धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया बृहस्पतिवार के विशेष दिन पड़ने वाली इस चतुर्थी के अवसर पर मंदिर के मुख्य पुजारी अचार्य धनेश उपाध्याय जी ने बताया सुबह से ही बारिश में भी भक्त दर्शन के लिए मंदिर में पहुंच रहे थे !


प्रातः कालीन पूज्य भगवान श्री गणेश को दूर्वा, मोदक और फल अर्पित किए और सुख-समृद्धि की कामना की इसके पश्चात आचार्य जी के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अनुष्ठान संपन्न हुआ आचार्य जी ने बताया कि कार्तिक मास की संकष्टी चतुर्थी का सनातन धर्म में बहुत बड़ा महत्व है इस दिन किए गए जप, तप और अनुष्ठान से जीवन के सभी विघ्न-बाधाएं दूर होती हैं संध्या में भव्य महाआरती का आयोजन किया गया जिसके बाद विशाल भंडारे (प्रसाद वितरण) का आयोजन किया गया इस अवसर पर मंदिर में महिला व पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे



