15 नवंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, कॉमन धान 2441 और ग्रेड-ए धान 2461 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा
उत्तर बस्तर कांकेर, 02 नवंबर 2026/ खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में जिले के पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 15 नवंबर 2026 से प्रारंभ होकर 15 जनवरी 2027 तक की जाएगी। इस दौरान किसानों से नगद एवं लिंकिंग के माध्यम से भारत सरकार द्वारा निर्धारित उचित औसत गुणवत्ता (एफ.ए.क्यू.) का धान खरीदा जाएगा। इसके लिए कॉमन धान का समर्थन मूल्य 2441 रुपये प्रति क्विंटल तथा ग्रेड-ए धान का समर्थन मूल्य 2461 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।
जिला खाद्य शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से धान खरीदी की जाएगी। धान में नमी की मात्रा 17 प्रतिशत से अधिक होने पर क्रय नहीं किया जाएगा। किसानों की सुविधा के लिए ‘तुहर टोकन’ ऐप के माध्यम से 24 घंटे टोकन प्राप्त करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। निर्धारित व्यवस्था के तहत कुल टोकन में से 70 प्रतिशत टोकन ऐप के माध्यम से तथा 30 प्रतिशत टोकन समिति के माध्यम से जारी किए जाएंगे। टोकन प्राप्त करने के लिए बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण अनिवार्य होगा।
रकबे के आधार टोकन व्यवस्था के तहत 02 एकड़ तक भूमि वाले किसानों को एक टोकन, 02 से 10 एकड़ तक भूमि वाले किसानों को दो टोकन तथा 10 एकड़ से अधिक भूमि वाले किसानों को तीन टोकन प्राप्त करने की सुविधा होगी। वहीं 02 एकड़ तक भूमि वाले किसानों के लिए एक टोकन के साथ शेष रकबा स्वतः समर्पित हो जाएगा।
अवैध धान खपाने पर रोक के लिए बनाए गए 13 चेकपोस्ट
समिति एवं उपार्जन केंद्रों में कोचियों और बिचौलियों द्वारा अवैध रूप से धान खपाने के प्रयासों पर रोक लगाने के लिए प्रशासन द्वारा विशेष निगरानी व्यवस्था की गई है। इसके तहत अनुविभाग एवं विकासखंड स्तर पर उड़नदस्ता दलों का गठन किया गया है। साथ ही अंतरराज्यीय सीमा पर 02 तथा जिला स्तर पर 11 चेकपोस्ट सहित कुल 13 चेकपोस्ट स्थापित किए गए हैं।






Loving the variety of games here. The login process is seamless and I had no issues getting started. Great experience with pera789casinologin