श्मशान घाट में तंत्र-मंत्र करने के संदेह में युवक से मारपीट का मामला
थाना कोनी क्षेत्रांतर्गत देवनगर में एक युवक के साथ मारपीट की घटना के संबंध में थाना कोनी में अपराध क्रमांक 601/2026, धारा 296, 115(2), 351(3), 3(5) बी.एन.एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक अपने परिचित के साथ घर के समीप स्थित श्मशान घाट गया था। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों द्वारा उसे संदिग्ध गतिविधि/तंत्र-मंत्र करने का संदेह होने पर उसके साथ मारपीट की गई। सूचना प्राप्त होने पर पुलिस द्वारा घायल युवक को उपचार हेतु सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया।

प्रकरण में उमेश सिंह ठाकुर पिता बलवंत सिंह ठाकुर उम्र 32 वर्ष, राजा यादव पिता विजय यादव उम्र 26 वर्ष एवं नितेश यादव पिता स्व. देवकुमार यादव उम्र 23 वर्ष, निवासी दैहानपारा छोटी कोनी, थाना कोनी, जिला बिलासपुर की संलिप्तता सामने आई है।

पुलिस द्वारा प्रकरण की विवेचना एवं आरोपियों के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। प्रकरण में जांच जारी है तथा जांच में दोषी पाए जाने वाले सभी व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।





