ब्युरो रिपोट जय खटवानी
कांकेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘उजियारा अभियान’ के तहत स्कार्पियो वाहन से 30 पेटी अवैध देशी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
कांकेर जिले में अवैध शराब और गैरकानूनी गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे “उजियारा अभियान” के तहत थाना बांदे पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक श्री निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश कुर्रे के मार्गदर्शन में पुलिस ने एक कार्रवाई के दौरान स्कार्पियो वाहन से भारी मात्रा में अवैध देशी शराब जब्त की है।

थाना बांदे पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम पीव्ही-82 विजय नगर क्षेत्र में अवैध रूप से शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर संदिग्ध स्कार्पियो वाहन (क्रमांक CG 18 J 8172) की तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से ‘रॉकेट देशी संत्रा’ शराब की कुल 30 पेटियां बरामद हुईं, जिनमें 90 एमएल की कुल 2950 बोतलें (लगभग 265.500 लीटर) थीं।
पुलिस ने मौके पर गवाहों के समक्ष अवैध शराब, परिवहन में प्रयुक्त स्कार्पियो वाहन, एक मोबाइल फोन और 50,000 रुपये नगद विधिवत जब्त किए। जप्त की गई कुल सामग्री और शराब की अनुमानित कीमत बाजार में लगभग 4.88 लाख रुपये आंकी गई है।
आरोपी की पहचान अमित साहा (पिता स्व. आनंद साहा, उम्र 32 वर्ष, निवासी पीव्ही-14 श्यामनगर, थाना पखांजूर) के रूप में हुई है। आरोपी के इस कृत्य पर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की वैधानिक विवेचना जारी है। इस सराहनीय कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रामचन्द्र साहू सहित अन्य पुलिस बल के अधिकारी व कर्मचारी सक्रिय रूप से शामिल रहे।






Very well presented. Every quote was awesome and thanks for sharing the content. Keep sharing and keep motivating others.